सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं। इनके चर्चे बॉलीवुड के गलियारों से लेकर गली मोहल्लों तक में होते रहते हैं। लोग तो इन्हें जोड़ी घोषित कर चुके हैं, हालांकि अभी तक अर्जुन और मलाइका की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। भले ही दोनों ने अफेयर पर कोई भी बात खुलकर न की हो लेकिन दोनों ही आए दिन साथ नजर आते हैं। देश नहीं विदेश में भी साथ ही देखे जाते हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर अर्जुन के सामने शादी का सवाल उठ ही गया। जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही अर्जुन ने बहन जाह्नवी और खुशी को लेकर भी बात की।
मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन ने कहा, ‘अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन शादी को लेकर जब भी कुछ होगा हम इस बारे में बताएंगे। शादी पर हम हर किसी को इनवाइट करेंगे। लेकिन अभी हम शादी नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने आगे सवाल करते हुए पूछा, आप सभी ने हमारे परिवार में होने वाली शादी के तरीकों को देखा है? यह मेट गाला की तरह होती है। क्या आपको लगता है कि मेरी फैमिली मुझे छिप कर शादी करने की इजाजत देगी’।
शादी के अलावा अर्जुन ने अपनी बहनों के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस पर ज्यादा बात करना नहीं पसंद। क्योंकि मुझे लगता है कि इससे नजर लगती है। मेरे और बहनों के बीचे हर भाई बहन की तरह ही रिश्ता है। हम कितना बोले इस बारे में। अगर बोलो तो लोग कहेंगे कि, वह पब्लिसिटी के लिए उनका इस्तेमाल कर रहा है। मेरे पास ऐसी नकारात्मक सोच के लिए वक्त नहीं है’।
मलाइका और अर्जुन अक्सर एक साथ क्लालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। दोनों अक्सर अपनी ट्रिप की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘पानीपत’ है। वहीं मलाइका अरोड़ा टीवी रिएलिटी शो द इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।