Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग अपने रिलेशनशिप लेकर खूब चर्चा में हैं। आए दिन किसी न किसी वजह से अर्जुन सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहते हैं। कई हेटर्स उन्हें एटीट्यूड वाले एक्टर भी कहते हैं। लेकिन इस बार अर्जुन कपूर को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट सामने आया जिसमें बताया गया कि अर्जुन कपूर कितने दिलदार शख्सियत हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें अर्जुन कपूर एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। अपने फैंस के बीच वह तस्वीरें खिंचवातें भी दिखते हैं साथ ही अपने फैंस की चिंता करते और सामने ध्यान देने के लिए कहते नजर आते हैं।

अर्जुन की इस वीडियो पर कैप्शन भी लिखा गया है- ‘कूल डूड, अर्जुन कपूर आज एयरपोर्ट पर देखे गए। उन्होंने इस दौरान हमारे एक टीम मेंबर की मदद भी की। उन्होंने उस शख्स को अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी क्योंकि बारिश की वजह से रिक्शा की लंबी लाइन थी ऐसे में अर्जुन ने उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाया। हमेशा बहुत दयालु रहते हैं।’

बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहता है। पिछले दिनों खबरें थीं कि अर्जुन मलाइका जल्द ही शादी कर सकते हैं। तो वहीं मलाइका और अर्जुन ने अगल अगल इंटरव्यूज में इसे मात्र अफवाह बताया था।

हालांकि अर्जुन मलाइका आए दिन साथ में हैंगआउट करते दिख जाते हैं। दोनों हाल ही में ऑस्ट्रिया का ट्रिप साथ में लेकर आए। मलाइका ने अपने इंस्टा से अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। दोनों फिलहाल एक दूसरे के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सांझा नहीं करते हैं।


कभी आंखों मे डाली आंखें तो कभी देख कर मुस्कुराए, कमाल की दिखी सलमान – कैटरीना की केमिस्ट्री

(और Entertainment News पढ़ें)