बॉलीवुड एक्टर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से आ रही थी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया था। अब आखिरकार अर्जुन कपूर ने सबके सामने ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा ही है। उन्होंने बता दिया है कि वो सिंगल हैं। इंटरनेट पर अर्जुन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं, “अभी मैं सिंगल हूं।”

एक इवेंट के दौरान अर्जुन कपू ने इस बारे में खुलकर बताया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पार्टी हो रही है और क्राउड क्रेजी होकर चिल्ला रहा है। तभी अर्जुन कहते हैं, “अभी सिंगल हूं।” वो वहां खड़े शख्स के कंधे पर हाथ रखते हुए आगे कहते हैं कि इन्होंने टॉल और हैंडसम कहा तो ऐसा लग रहा है कि शादी की बात कर रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने 2019 में एक दूसरे के साथ रिश्ते को ऑफिशियल किया था और दोनों ही सबके सामने प्यार का इजहार करते नजर आते थे। मगर कुछ महीनों से इनके रिश्ते को लेकर खबर आ रही थी कि अब दोनों अलग हो चुके हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ के पिता का निधन हुआ था, उस वक्त अर्जुन कपूर हर पल मलाइका और उनके परिवार के साथ नजर आए, ऐसे में फैंस को लगने लगा था कि शायद अब भी दोनों साथ हैं, लेकिन अर्जुन कपूर ने अब कंफर्म कर दिया है बॉलीवुड का ये चर्चित कपल अलग हो चुका है।

हाल ही में अर्जुन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद लोगों को शक होने लगा था कि उनके और मलाइका के बीच कुछ ठीक नहीं है। दरअसल 23 अक्टूबर को मलाइका का बर्थडे था, जिसपर अर्जुन कपूर ने उन्हें विश नहीं किया, लेकिन बाद में उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कभी भूलो मत कि तुम कौन हो।” ये डॉयलॉग ‘द लायन किंग’ का था, लेकिन लोग इसे मलाइका से जोड़ रहे थे।

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो दिवाली के मौके पर आ रही रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार खूंखार दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बात करते हुए अर्जुन ने कहा था कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।