अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के प्यार भरा रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते हैं। बाकी स्टार्स की तरह इन दोनों की शादी को लेकर भी खबर फैल रही है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और अर्जुन इस साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। खबर है कि दोनों परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस अफवाह पर अर्जुन कपूर ने रिएक्ट किया है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम का सहारा लेते हुए शादी को खबर को गलत बताया है। अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,”मुझे अच्छा लग है कि हर कोई मेरे जीवन के बारे में मुझसे ज्यादा जानता है।”

गौरतलब है कि अर्जुन और मलाइका कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई इंटरव्यू में दोनों ने अपने प्यार भरे रिश्ते को स्वीकार किया और इसके बारे में बात की। सोशल मीडिया स्टार पर जेनिस सिकेरा के साथ बातचीत में, अर्जुन ने बताया कि उन्होंने इस रिश्ते को सबके सामने स्वीकार किया क्योंकि वो मलाइका की इज्जत करते हैं। एक्टर ने कहा कि आपके रिश्ते के बारे में लोग अटकले लगाएं और कुछ भी लिखें, इससे बेहतर है कि आप बोल दो कि हम रिश्ते में हैं।
एक पुराने इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि मैं अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात नहीं करता, क्योंकि मुझे लगता है कि आपको अपने साथी का सम्मान करना चाहिए। उनका भी एक अतीत है। एक्टर ने कहा कि मैं भी ऐसे दौर से गुजर चुका हूं, जब सारी बातें पब्लिक हो जाती हैं। ये हमेशा सही नहीं होता क्योंकि बच्चें भी इससे प्रभावित होते हैं।
आपको बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही अकसर साथ में वैकेशन पर भी मस्ती करते नजर आते हैं। मलाइका के बेडरूम में उनकी और अर्जुन की एक तस्वीर भी है, जो कुछ दिन पहले मलाइका की एक फोटो के बैकग्राउंड में नजर आई। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है और अब शादी के खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।