बोनी कपूर और श्रीदेवी के प्यार के किस्से काफी मशहूर हैं। कहा जाता है कि उस वक्त बोनी कपूर का पहला परिवार उनके इस नए रिश्ते से बिलकुल खुश नहीं था। बावजूद इसके बोनी कपूर ने परिवार के खिलाफ जाकर श्रीदेवी से शादी रचाई थी। जिसके बाद उन्हें दो बेटियां हुईं-जाह्नवी कपूर औऱ खुशी कपूर।
कुछ वक्त के बाद श्रीदेवी कपूर फैमिली के साथ घुलने मिलने लगीं लेकिन बोनी कपूर और मोना कपूर के बेटे अर्जुन कपूर उनसे खफा रहते थे। तब अर्जुन ने कहा था कि वह उन्हें कभी भी परिवार की तरह एक्सेप्ट नहीं कर पाएंगे। हालांकि अब हालात बदल चुके हैं और अर्जुन खुशी और जाह्नवी को अपनी सगी बहन अंशुला कपूर की तरह ही प्यार और प्रोटेक्ट करते हैं।
हाल ही में खुशी कपूर का जन्मदिन था। छोटी बहन के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने खास तरह से उन्हें बर्थडे विश किया था। कपूर फैमिली के स्टार किड्स ने मिलकर दिवाली मनाई थी, जिसमें अर्जुन कपूर खुशी की टांग खींचते हुए नजर आए थे। अर्जुन ने लिखा था- आशा है कि इस साल तुम जाह्नवी के कपड़े नहीं चुराकर पहनोगी।’
वहीं जाह्नवी के जन्मदिन पर भी अर्जुन तस्वीरें पोस्ट कर बहनों के साथ मजाक मस्ती करते दिखते रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल्स द्वारा भद्दे कमेंट किये जाने पर भी अर्जुन ऐसे लोगों को करारा जवाब देते और बहनों को प्रोटेक्ट करते दिखे हैं। लेकिन इससे पहले ऐसा भी हुआ था जब अर्जुन ने श्रीदेवी और उनकी बेटियों के बारे में अपनी राय बयां की थी।
साल 2014 में अर्जुन कपूर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह भले ही अपने मां मोना के बोनी कपूर से अलग होने के बाद पिता के कॉन्टैक्ट में थे। लेकिन श्रीदेवी या उनकी बेटियों से उनका कोई वास्ता नहीं है।
तब अर्जुन ने कहा था-‘मेरा रिश्ता उनके साथ कभी नॉर्मल नहीं होगा। वह बस मेरे पिता की बीवी हैं, उसके आगे और कुछ नहीं हैं। मेरी मां मोना कपूर ने मुझे सिखाया था कि कभी किसी को डिसरिस्पेक्ट नहीं करना। मुझे किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। लेकिन मैं उनके साथ कभी भी एक नॉर्मल परिवार की तरह भी नहीं रह पाउंगा।’
ज्ञात हो, बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर की मां मोना को छोड़ श्रीदेवी से ब्याह रचा लिया था। अर्जुन ने इस बात पर अपना रिएक्शन दिया था और कहा था कि वह अपने पिता की इस बात के लिए कभी भी अच्छा महसूस नहीं कर सकते हैं। हालांकि वह समझ सकते हैं। बता दें, श्रीदेवी की मौत रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 फरवरी 2018 को हुई थी।
श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘धड़क’ रिलीज हुई थी। उस वक्त जाह्ववी को सपोर्ट की जरूरत थी। जिसके बाद अर्जुन कपूर इस मुश्किल समय में जाह्नवी के साथ खड़े हुए। इससे पहले अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर का निधन भी उनकी डेब्यू फिल्म ‘इश्कजादे’ से कुछ दिनों पहले हो गया था।