बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों, लेकिन अपने अंदाज को लेकर वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों खुशी कपूर बड़ी बहन जाह्नवी कपूर के साथ दुबई में छुट्टियां मना रही हैं, लेकिन इस बीच वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और परिवार से भी जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर संग कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिसके कारण वह चर्चा में भी आ गई हैं।
खुशी कपूर की तस्वीर में सबसे ज्यादा ध्यान उनके कैप्शन और उनके कैप्शन पर सौतेले भाई-बहनों अर्जुन कपूर व अंशुला कपूर के रिएक्शन ने ध्यान खींचा है। खुशी कपूर ने पिता बोनी कपर संग फोटोज साझा करते हुए लिखा, “हमेशा से ही पापा की फेवरेट हूं।” उनकी इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर की कमेंट करने से पीछे नहीं हटे।
जहां अर्जुन कपूर ने आइ रोल इमोजी साझा कर खुशी कपूर की तस्वीर पर रिएक्शन दिया तो वहीं अंशुला कपूर ने लिखा, “अब तुम शर्मिंदा इंसान को और भी ज्यादा शर्मिंदा कर रही हो।” खुशी कपूर की इस तस्वीर पर एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं, साथ ही यूजर इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद से ही खुशी व जाह्नवी की उनके सौतेले भाई-बहनों अंशुला और अर्जुन कपूर से बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई।
श्रीदेवी के निधन के बाद से ही अर्जुन कपूर ने न केवल जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का ख्याल रखा, बल्कि पिछली कुछ कड़वाहटें भी भुला दीं। हालांकि उनके बीच अभी भी चीजें बिल्कुल ठीक नहीं हुई हैं। इस बात का जिक्र खुद अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। एक्टर का कहना था कि वे अभी भी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर का इस बारे में कहना था, “अगर मैं कहूं कि हम परफेक्ट परिवार हैं तो यह गलत होगा। हम अभी भी अलग-अलग परिवार हैं जो एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। हम जब भी साथ होते हैं तो खूब सारी मस्ती करते हैं, लेकिन हम एक नहीं हैं। यह परफेक्ट हो ही नहीं सकता, क्योंकि हम अभी भी चीजों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।”