सिलविना लुना, अर्जेंटीना की पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो टीवी प्रजेंटर भी हैं। उन्हें लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है। 43 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 2011 में प्लास्टिक सर्जरी कराई थी, जिसके बाद उन्हें कई कॉम्प्लिकेशन्स हुए थे। तभी से वो इससे लड़ रही थीं। अब उनका निधन किडनी के फेल होने की वजह से हुआ है। उनके निधन की जानकारी उनके वकील फर्नांडो बरलैंडो ने दी है। लेकिन क्या आपको पता है, इससे पहले भी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कई एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है और तमाम मुश्किलों का सामना किया है। एक साउथ एक्ट्रेस तक को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

कोएना मित्रा

एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने भी प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। उन्होंने नाक की सर्जरी कराई थी और इसके चलते उनका चेहरा बिगड़ गया था।

आयशा टाकिया

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘वांटेड’ फेम एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने भी इसका सहारा लिया था। बताया जाता है कि इसके बाद उनका चेहरा भी बिगड़ गया था।

श्रुति हासन

इस लिस्ट में श्रुति हासन का नाम भी शामिल है। हालांकि, इस सर्जरी के बाद उनका निखार और भी बढ़ गया। फिल्मों में एंट्री से पहले उनकी नाक और होंठ का आकार कुछ और था, जिसकी उन्होंने बाद में सर्जरी कराई और इसे बदलकर अपने लुक को निखार लिया था।

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी। उन्होंने अपनी जॉ लाइन को सुधारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया था। इसके बाद उनका चेहरा पहले से खराब हो गया था।

वाणी कपूर

एक्ट्रेस वाणी कपूर ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने लुक को संवारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। इसके बाद उनके भी चेहरे के बिगड़ने की खबर सामने आई थी।

सारा खान

एक्ट्रेस सारा खान आज भले ही पर्दे से दूर हैं। लेकिन वो अपने लुक्स को लेकर अक्सर ही चर्चा में रही हैं। उन्होंने अपने लुक को बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। इसके बाद उनका चेहरा काफी खराब हो गया था।

चेतना राज

इसके साथ ही कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज ने भी प्लास्टिक सर्जरी कराई थी, जिसके बाद उन्होंने महज 21 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत की वजह सर्जरी को ही बताया था। बाद में पुलिस में इसकी शिकायत भी की गई थी।