क्वांटिको और बेवॉच के साथ ही हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बारे में कहा जा रहा है कि वे आजकल मशहूर सिंगर निक जोनास को डेट कर रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2017 के मेट गाला में पहली बार नज़र आए थे। प्रियंका और निक इसके अलावा फ्राइडे ब्यूटी और बीस्ट लाइव कॉन्सर्ट पर भी साथ देखे गए थे। इसके अगले सप्ताह वो निक और उनके दोस्तों के साथ बोट पर भी नज़र आई थी। गौरतलब है कि निक, प्रियंका से उम्र में 11 साल छोटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे आपस में फ़्लर्ट करते हैं और दोनों को एक दूसरे को मेसेज करते हुए देखा जा सकता हैं। माना जा रहा है कि दोनों इस रिश्ते को अभी कैजुअल रखे हुए हैं और दोनों ही अभी अपने रिलेशनशिप को लेकर खास गंभीर नहीं है।

प्रियंका, निक जोन्स और उनके दोस्तों के साथ।

निक, जोनास ब्रदर्स नाम के बैंड के सदस्य रह चुके हैं। पिछले साल भी इस कपल को लेकर अफ़वाहें उड़ी थी जब प्रियंका और निक को मेट गाला रेड कार्पेट पर साथ देखा गया था। लेकिन प्रियंका ने कहा था कि वे दोनों साथ में इसलिए मौजूद हैं क्योंकि दोनों ने ही राल्फ लॉरेन का आउटफिट वहां पहना हुआ था। जिमी किमेल लाइव शो पर एंकर ने प्रियंका से पूछा कि क्या आप निक जोनास को डेट कर रही हैं? उन्होंने कहा कि हम दोनों ही राल्फ़ लॉरेन के आउटफ़िट्स पहने हुए थे और इसलिए हमने साथ जाने का फ़ैसला किया। उसने मुझसे पूछा था कि क्या तुम साथ चलना पसंद करोगी और मैंने कहा कि हां, साथ में चल सकते हैं।

शाही शादी में कुछ इस अंदाज में नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा[/caption]

हाल ही में प्रियंका का नाम एवेंजर्स के कलाकार स्बेस्चिन स्टैन से भी जोड़ा गया था। इससे पहले भी उनका नाम मार्वल स्टार टॉम हिडलस्टन के साथ भी जोड़ा गया था। गौरतलब है कि प्रियंका, सलमान के साथ फ़िल्म भारत के साथ ही बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वहीं प्रियंका के टीवी शो क्वांटिको को कैसिंल कर दिया गया है क्योंकि इस शो का तीसरा सीज़न उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था।

https://www.jansatta.com/entertainment/