अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने 56 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। उन्होंने 15 साल छोटी शूरा खान के साथ निकाह किया है। उनकी निकाह सेरेमनी बहन अर्पिता खान के घर पर रखी गई थी। निकाह के बाद एक्टर की नई-नवेली दुल्हनिया के साथ तस्वीर शेयर की है और अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। इस सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। इसमें साजिद खान, फराह खान, रितेश देशमुख, जेनेलिया डीसूजा और रवीना टंडन ने पार्टी में शिरकत की। इसी बीच रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है और ढेरों शुभकामनाएं दी।

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर अरबाज खान और शूरा खान के साथ अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने न्यूली वेड कपल ने वेडिंग की ढेरों शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा, ‘मुबारक मुबारक मुबारक! मेरे प्यारों। आप दोनों के लिए बहुत खुशी हुई है। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। मिसेज और मिस्टर शूरा अरबाज खान।’ कपल की पहली मुलाकात फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी। जहां पर इनके बीच नजदीकियां आई थी।

अरबाज की दूसरी शादी में बेहद खुश दिखीं रवीना टंडन

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा सकता है कि रवीना टंडन इसमें गाना ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है…’ पर जमकर डांस किया। इसमें उनके साथ अरबाज और शूरा खान भी जमकर थिरक रही हैं। इसमें एक्ट्रेस का डांस और खुशी साफतौर से देखी जा सकती है। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस उन्हें जीवन की नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

5 साल पहले हुआ था मलाइका और अरबाज का तलाक

अरबाज खान ने शूरा खान के निकाह करने से पहले मलाइका अरोड़ से शादी की थी। दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। पहली पत्नी से एक्टर के एक बेटे अरहान खान हैं। वो भी पापा की दूसरी वेडिंग में पहुंचे थे। बहरहाल, मलाइका और अरबाज खान की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और वो 2016 में अलग हो गए। इसके बाद 11 मई, 2019 को उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था।