ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी वाइफ सायरा बानो से उनका तलाक हो गया है। दोनों करीब 29 साल तक साथ रहे थे। संगीतकार ने एक्स यानी कि ट्विटर पर तलाक की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के साथ ही संगीतकार ने लिखा था कि उनको लगा था वो 30 साल पूरे कर लेंगे लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में आपको एआर रहमान और सायरा बानो की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। संगीतकार के लिए लड़की पसंद करने वाली उनकी मां थीं और वो सायरा नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन से बेटे की शादी करवाना चाहती थीं, जिसे वो मस्जिद में पसंद करके आई थीं। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में…
एआर रहमान और सायरा बानो ने 12 मार्च, 1995 को चेन्नई में शादी की थी। इस शादी से उनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। उनके तलाक के साथ ही इस लंबे सफर का अंत हो गया है। शादी से पहले संगीतकार ने मां के सामन तीन शर्तें रखी थी और उनके लिए दुल्हनिया ढूंढकर लाने वाली उनकी मां ही थीं। रहमान की मां करीमा बेगम उनके लिए एक जीवनसाथी की तलाश कर रही थीं। एआर रहमान के मन में क्लियर था कि उन्हें कैसी लड़की चाहिए। इसके लिए उन्होंने मां के आगे तीन शर्तें रखी थी।
रहमान ने बताया था कैसी लड़की चाहिए
एआर रहमान ने बताया था कि उनकी होने वाली वाइफ पढ़ी-लिखी, खूबसूरत और तीसरी शर्त उनकी पत्नी में बहुत विनम्रता होनी चाहिए। ऐसे में उनकी मां के लिए काफी बड़ी चुनौतियां सामने आ चुकी थी। उनका मानना था कि पहली दो खूबियां किसी भी लड़की में मिल सकती थी। आखिरी शर्त को पूरा करने के लिए उनके लिए काफी मुश्किल हो रहा था। वहीं, एआर रहमान के लिए पहली प्रायोरिटी थी। फिर भी जैसे-तैसे मां ने अपने लाडले के लिए जीवनसाथी खोज ही लिया था। उन्होंने मस्जिद में उनके लिए लड़की देखी थी, जो दुआ कर रही थी। उस लड़की का नाम मेहर था और वो सायरा बानो की छोटी बहन थीं।
फिर आया ट्विस्ट और बदल गई दुल्हन
एआर रहमान की मां करीमा बेगम बेटे की शादी का प्रपोजल लेकर उनके पिता के पास गईं, जो चेन्नई के एक बिजनेसमैन थे। इसी समय रहमान की मां को पता चला था कि मेहर की एक बड़ी बहन सायरा भी हैं और उनके पिता ने साफ कर दिया था कि पहले सायरा की शादी होगी फिर मेहर की। इस शर्त के बाद संगीतकार की मां सायरा से मिलीं और उन्हें देखने के बाद एहसास हुआ कि वो रहमान के लिए एकदम फिट हैं और वो उनकी सारी शर्तों को भी पूरा करती हैं। इसके बाद क्या था बात आगे बढ़ी है और सायरा एआर रहमान की पत्नी बनकर उनके घर में आ गईं।
पत्नी के आगे रखी थी शर्त
इसके साथ ही बताया जाता है कि एआर रहमान ने पत्नी सायरा बानो के आगे पहले ही एक शर्त रख दी थी। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रहमान ने इसके बारे में बताया था कि उन्होंने अपनी वाइफ को पहले से ही बता दिया था कि अगर प्लान डिनर के बीच कोई गाना आता है तो उन्हें वो प्लान छोड़ना होगा। इस बात पर सायरा ने भी सहमति जताई थी।
एआर रहमान ने तलाक के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और अलग होने की जानकारी शेयर की। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वो 30 साल पूरे कर लेंगे। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
