बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ काफी दिनों से छुट्टी पर हैं। अनुष्का और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद दोनों ने रिसेप्शन और हनीमून और नया साल साथ सेलिब्रेट करने के लिए छुट्टी ली थी। लंबी छुट्टी बिताने के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने काम पर लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें अपने भाई करनेश शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मीडिया के कैमरे में कैद अनुष्का ब्लैक कलर की ड्रेस, काले रंग के चश्मे और सफेद रंग के शूज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एयरपोर्ट से निकल कर अनुष्का अपनी कार में बैठी। कार में बैठते ही उन्होंने अपने फैंस का हाथ हिलाकर स्वागत किया।

अनुष्का इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म जीरो की शूटिंग कर रही हैं। अनुष्का के साथ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। लंबी छुट्टी के बाद अनुष्का फिल्म जीरो की शूटिंग के लिए सेट पर पहले दिन पहुंची। जहां उनका शाहरुख खान और उनकी टीम ने अनुष्का का धमाकेदार स्वागत किया। अनुष्का को शाहरुख की टीम रेड चिली एंटरटेनमेंट ने फूलों से स्वागत किया। इसके साथ ही उनका वैनिटी वैन को खास तौर पर सजाया था। तस्वीर में अनुष्का के हाथ में एक ग्रीटिंग कार्ड भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही अनुष्का के फेवरेट कलर यानि वॉयलेट से पूरी वैनिटी वैन सजी थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के स्पेशल सरप्राइज को देखकर अनुष्का काफी उत्साहित और खुश हैं।