Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में अपनी फिल्मों में अदाकारी के अलावा अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। ये तस्वीरें अनुष्का ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद शेयर की थीं। तस्वीरों में अनुष्का काफी स्मार्ट लग रही हैं। लेकिन कुछ लोगों को अनुष्का का ये लुक बिलकुल पसंद नहीं आया। ऐसे में यूजर्स अनुष्का द्वारा पहनी गई ड्रेस औऱ उनके स्टाइल पर चुटकी लेने लगे। एक यूजर ने तो अनुष्का को ‘लड़कियों का रणवीर सिंह’ कह डाला। तो दूसरे यूजर ने लिखा -‘कमर में दर्द हो रहा है क्या…!’

इसके अलावा तरह-तरह के कमेंट्स आने लगे। जिसे देख एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अनुष्का की इन तस्वीरों पर लव कमेंट किया। कमेंट्स पर दीपिका ने अनुष्का के लिए खूब प्यार बरसाया। दीपिका ने अनुष्का की दो तस्वीरों पर कमेंट किया। पहली तस्वीर जिसमें लोग अनुष्का से पूछ रहे हैं कि क्या उनकी कमर में दर्द हो रहा है, इस तस्वीर पर दीपिका ने लिखा- ‘लव’। इसके अलावा एक और तस्वीर में दीपिका ने कमेंट किया- ‘सो गुड’। इसके अलावा भी और सेलेब्स अनुष्का को ट्रोल से बचाते और जवाब देते नजर आए देखें अनुष्का की ये तस्वीरें:-

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इस्टाग्राम से ये तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का इसमें काफी बोल्ड एंड स्मार्ट लुक में नजर आ रही हैं।

अनुष्का की तस्वीरें देख यूजर्स ने जब रिएक्ट किया तो दीपिका पादुकोण उनके सपोर्ट में आगे आती दिखीं। दीपिका ने अनुष्का की इन तस्वीरों पर कमेंट्स किए।

अनुष्का की तस्वीरों में दीपिका ने दो बार कमेंट किए। दीपिका के अलावा सोनम कपूर की बहन रेहा कपूर ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)