सोनम कपूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात फेरे ले चुकी हैं। सोनम और आनंद एक नए सफर की शुरूआत कर चुके हैं। मौसी कविता सिंह की हैरिटेज हवेली में शादी का कार्यक्रम किया गया था। शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनम कपूर को बधाई संदेश की झड़ी लग गई है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा को बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने सोनम कपूर को उनके नए सफर की बधाई देते हुए टांग भी खींची।

अनुष्का शर्मा ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, खुशी, प्यार और जिंदगी भर के लिए तुम दोनों को खुशियां मुबारक हो। सोनम और आनंद आपका क्ल्ब में स्वागत है। यह जिंदगी एक बेहद खास यात्रा है, आप बहुत आगे जाएं. ढ़ेर सारा प्यार। अनुष्का शर्मा ने इसके साथ ही कई इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। बीती रात हुए सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में कैटरीना कैफ, ईसाबेल कैफ, सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, किरण खेर, शत्रुघ्न सिंहा, जाह्नवी कपूर, राजकुमार हिरानी, कंगना रनौत, स्वरा भास्कर जैसे तमाम सितारे शरीक हुए थे। सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला में किया गया था।

बीते साल दिसंबर में बॉलीवुड अभिनेत्री क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। अनुष्का ने डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। हालांकि विराट और अनुष्का ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था। विरूष्का की पार्टी में राजनीति जगत से लेकर फिल्म जगत तक के तमाम दिग्गज सितारे नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ वरुण धवन नजर आएंगे। इसके अलावा अनुष्का आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में भी नजर आएंगी। शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जीरो’ में अनुष्का के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।