Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपना 31वां जन्मदिन बड़ी ही प्राइवेट तरीके से बिना किसी शोर के अपने पति विराट कोहली संग एकांत में मनाया। झील किनारे बैठ कर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सनसेट देखते-देखते साथ में खास वक्त गुजारा और अनुष्का का स्पेशल डे सेलिब्रेट किया। विराट कोहली ने खुद पत्नी अनुष्का संग कुछ वीडियोज अपने इंस्टाग्राम से शेयर किए हैं।
इस वीडियोज में अनुष्का-विराट साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैक ग्राउंड में लाइट रोमांटिक म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है। ऐसे में विराट द्वारा वाइफ का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए किए गए सारे इंतजाम दिखाई दे रहे हैं।
विराट और अनुष्का की एक तस्वीर भी है जिसमें दोनों झील की तरफ मुंह करे बैठे हैं। और सनसेट का आनंद उठा रहे हैं। तस्वीर में दोनों अपनी ही दुनिया में खोए नजर आ रहे हैं। बता दें, विराट कोलही और अनुष्का शर्मा की शादी बड़ी धूमधाम से 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में अनुष्का विराट ने शादी रचाई थी। देखें अनुष्का शर्मा के 31वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करती ये तस्वीरें:-
अनुष्का और विराट दोनों ही देश के पॉपुलर सितारे हैं। विराट क्रिकेट के मैदान के तो अनुष्का बॉलीवुड का सितारा हैं। विराट-अनुष्का के फैन्स इस कपल को प्यार भरा नाम भी दे चुके हैं- ‘विरुष्का’। फैन्स उन्हें इसी नाम से पुकारते हैं। इतना ही नहीं ‘विरुष्का’ के तो सोशल मीडिया पर कई सारे फैन पेज भी बने हुए हैं।
विराट अनुष्का की शादी के वक्त भी इस कपल की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। ऐसे में हर लड़की-लड़के का सपना है कि वह भी विराट-अनुष्का जैसी शादी ही करे।
अनुष्का फिलहाल अपनी लाइफ का सबसे खूबसूरत मोमेंट जी रही हैं। इस वक्त अनुष्का ने सिनेमा में काम भी करना कम किया हुआ है। एक पुराने इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया था कि जब वह शादी कर लेंगी तो हो सकता है कि वह अपने काम से दूरियां बना लें।