CineGram: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने तानी का रोल निभाया था। इसी साल एक्ट्रेस आसिन ने आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से डेब्यू किया था। उस साल जब फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह हुआ तो तानी के रोल के लिए अनुष्का शर्मा और कल्पना के रोल के लिए आसिन को नॉमिनेट किया गया था, जब अवॉर्ड अनाउंस हुआ तब आसिन ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया था। विद्या बालन ने आसिन को ये अवॉर्ड दिया और उन्हें अवॉर्ड देते हुए बुलाने के लिए विद्या ने कहा कि वो मेरे नेटिव प्लेस केरल से है। आसिन वो अवॉर्ड लेती हैं और आमिर खान के साथ अपने दर्शकों को शुक्रिया कहती हैं। अनुष्का उस वक्त निराश हो जाती हैं, और ये निराशा सालों बाद भी उनकी बातों से झलकती है। 2011 में अनुष्का जब कॉफी विद करण में पहुंची तो वो आसिन को ‘अ सिन’ यानी कि एक पाप तक कह डाला था।
फिल्म बैंड बाजा बरात की रिलीज के बाद अनुष्का शर्मा एक्टर रणवीर सिंह के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं। यहां रैपिड फायर सेग्मेंट के दौरान करण जौहर ने एक्ट्रेस से पूछा, ”तुम एक सुबह सोकर उठे और तुम्हें रियलाइज को कि तुम रणवीर सिंह को, तो तुम क्या करोगी?” जवाब में अनुष्का कहती हैं, ”मैं अपनी जीती हुई सभी डेब्यू ट्रॉफी पैक करूंगी और अनुष्का शर्मा को दे देंगू क्योंकि उसे किसी ने नहीं दी थी जब उसकी पहली फिल्म आई थी।” करण जौहर पूछते हैं किसी मिली थी, जवाब में अनुष्का कहती हैं- ‘अ सिन’
बताया जाता है कि फिल्मफेयर ने जब बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड आसिन को गजनी के लिए दिया तो अनुष्का निराश हुईं। क्योंकि इसी फिल्म के तमिल वर्जन के लिए आसिन ये अवॉर्ड जीत चुकी थीं। तो अनुष्का को लगा कि ये अवॉर्ड उन्हें रब ने बना दी जोड़ी के लिए मिलेगा। क्योंकि आसिन पहले भी तमिल में काम कर चुकी हैं। मगर बॉलीवुड में आसिन का डेब्यू था और उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से फैंस और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था इसलिए उन्हें ये अवॉर्ड मिला। अनुष्का का ये वीडियो वायरल हुआ जहां वो आसिन को अ सिन कह रही थीं तो लोगों ने उन्हें क्रिटिसाइज भी किया। लोग कमेंट्स करके कह रहे हैं कि अनुष्का को इस तरह से किसी एक्ट्रेस के लिए नहीं बोलना चाहिए था। लोगों का मानना है कि आसिन ने कल्पना के रोल में जान डाल दी थी और आज भी फिल्म के क्लाईमैक्स के लिए लोगों को दुख होता है।