विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्यार के चर्चे काफी वक्त से चल रहे हैं। आए दिन अनुष्का और विराट दोनों कहीं न कहीं साथ देखे जाते हैं। क्रिकेट प्लेयर विराट बॉलीवुड की हसीना अनुष्का से एक ऐड शूट के दौरान मिले थे। इसके बाद इन दोनों की निगाहें कुछ ऐसे मिलीं कि क्रिकेट और बॉलीवुड का सबसे तगड़ा कनेक्शन इन दोनों के बीच देखने को मिलता है। इसके चलते अब दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर भी लगा दी है। कई बार विराट खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार भी करते नजर आए हैं।
दरअसल, विराट और अनुष्का की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब दोनों पहली बार मिले तो विराट और अनुष्का ने एक दूसरे के साथ को काफी एंज्वॉय किया। इस बीच दोनों की दोस्ती गहराती गई और दोनों खक दूसरे के पक्के दोस्त बन गए। वहीं कुछ वक्त बाद दोनों मको एक दूसरे से प्यार हो गया। साल 2014 की शुरुआत में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी।
इसके चलते अनुष्का भी विराट को मैच में बूस्ट करने के लिए टीम इंडिया के पीछे-पीछे न्यूजीलैंड पहुंच गईं। उस वक्त दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। देखें विराट और अनुष्का की सबसे बेहतरीन तस्वीरें:-


