बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप फोटो शेयर किया है। दरअसल Vogue मैगजीन ने अनुष्का शर्मा के बेबी बंप फोटो को अपने कवर पर जगह दी है। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है,’इसे अपने लिए कैपचरिंग कर रही हूं पूरी जिंदगी के लिए, Vogue India यह मजेदार था।’ अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ‘ब्यूटीफुल’ लिखा है। इसके साथ विराट कोहली ने दिल का इमोजी भी रिएक्ट किया है।
कई अन्य सितारों ने भी किया है रिएक्ट : अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा,दीपिका पादुकोण, वाणी कपूर, जोया अख्तर, रकुलप्रीत सिंह, जरीन खान, मोनी रॉय, आथिया शेट्टी जैसे बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किया है। दीपिका पादुकोण ने अनुष्का शर्मा के इस फोटो को स्टनिंग बताया है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने Vogue मैगजीन का एक और बेबी बंप फोटो शेयर किया है उसपर भी प्रशंसकों के खूब कमेंट आ रहे हैं।
बच्चे के जन्म के लिए ऑस्ट्रेलिया से लौटे हैं विराट कोहली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद भारत वापस लौट आए हैं। विराट कोहली पैटर्नल लीव पर भारत वापस लौटे हैं। पैटर्नल लीव के लिए उन्होंने पहले ही बीसीसीआई से संपर्क किया था। विराट की कप्तानी में एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। विराट कोहली के भारत लौटने के बाद अजिंक्य रहाणे टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने नाम कर लिया था।
2017 में शादी के बंधन में बंधे थे विराट और अनुष्का : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी की थी। 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का और विराट शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने इटली के मिलान शहर में शादी की थी। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का शर्मा में जबरदस्त ट्यूनिंग देखने को मिलती है।