कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। एक्टर खुद एक कश्मीरी पंडित हैं। इस वजह से फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अपने जीवन के सफर को साझा किया है।

अनुपम ने लिखा, ‘सारांश से The Kashmir Files तक; एक बार की बात है… बिट्टू नाम का एक कश्मीरी पंडित लड़का था। उसके पिता एक क्लर्क थे जिनका नाम पुष्करनाथ था। बिट्टू ने बहुत मेहनत की और एक अभिनेता बना, जिसे लोग अनुपम खेर के कहते हैं। उसने कड़ी मेहनत करना जारी रखा और 38 वर्षों में 522 फिल्में कीं। फिर कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के बारे में The Kashmir Files नाम की एक फिल्म आई। जिसमें उसे अहम किरदार मिला।’

उसने इस फिल्म में पूरी मेहनत झोंक दी। अपने पिता और लाखों अन्य कश्मीरियों को श्रद्धांजलि देने के लिए चरित्र का नाम पुष्करनाथ रखने का फैसला किया। जो आतंकवादियों की भयानक और बर्बर हिंसा के शिकार थे। पूरी दुनिया में लोगों ने इसे अपनी त्रासदी बना लिया।

बिट्टू की फिल्म आज जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। एक क्लर्क के बेटे से लेकर 67 साल के 200 करोड़ क्लब के सदस्य तक का सपना। कुछ भी हो सकता है है। जय हो! इसे संभव बनाने के लिए विवेक, पल्लवी, अभिषेक और सभी को धन्यवाद!’

अनुपम खेर की इस पोस्ट पर नागपुरे शिवम ने लिखा, ”सर अब यूट्यूब पर अपलोड कर दीजिए। जो सिनेमा हॉल नहीं जा सकते वो भी देख लेंगे। जय हिंद।” शानिल गुसाईं ने लिखा, ”आप एक लेजेंड एक सच्चे अभिनेता हैं और इससे भी ज्यादा एक महान इंसान अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।” प्रतिम नाम के यूजर ने लिखा, ”सर आपकी फिल्म कश्मीर फाइल्स देखी, पूरा थिएटर रुला दिया इस फिल्म ने।” प्रसाद विशाल ने लिखा, ”पुष्कर नाथ जी आप पर गर्व करेंगे।”

वहीं हनी नाम के यूजर ने लिखा, ”ये फिल्म दिखाकर नफरत पैदा करना चाहते हो। एक यूजर ने लिखा, ”इसलिए फिल्म बनी। फिल्म बनने के बाद भी कुछ लोगों को नहीं पता। ये फिल्म इसलिए नहीं थी कि कश्मीर में क्या हुआ, इसलिए थी कि आगे कभी ऐसा ना हो।”