Ganpati Visarjan 2025: गणेश चतुर्थी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति का स्वागत हुआ और लोगों ने पंडालों और अपने घरों में भगवान गणेश को स्थापित किया। गणेश जी का यह पर्व 10 दिनों तक चलता है और अनंत चतुर्दशी को गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाता है। हालांकि कई लोग 1.5, 5 या 7 दिन के लिए भी गणपति लाते हैं।

अगर आपने भी अपने घर में गणपति जी को स्थापित किया है, तो भोजपुरी गायिका अनु दुबे का यह भजन जरूर सुनिए। इस भजन के बोल हैं “हे गजानंद”, और इसे Anu Dubey Entertainment नाम के यूट्यूब चैनल पर 11 सितंबर 2021 को अपलोड किया गया था। अब तक इसे 5.5 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

भजन को अनु दुबे ने गाया है और वीडियो में वे स्वयं भी नजर आ रही हैं। गाने के बोल लिखे हैं धर्मेंद्र दुबे ने, म्यूजिक दिया है गोलू गगन ने। कोरियोग्राफी राजा बाबू, एडिटिंग शुभम बाबी और निर्देशन सूर्या पांडे द्वारा किया गया है।

Ganesh Bhajan: ‘तीन लोक के राजा गणपति’, गणेश चतुर्थी पर मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज, ऐसे करें बप्पा का वेलकम

भजन में अनु दुबे गणपति की पूजा करते हुए कहती हैं कि गौरी के पुत्र सबकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। उनकी पूजा किसी भी शुभ काम के शुरू होने में सबसे पहले की जाती है। वे अंधों को आंख देते हैं, कोढ़िन को काया, बांझ को पुत्र और निर्धन को धन प्रदान करते हैं।

भजन में यह भी कहा गया है कि भगवान गणेश चूहे की सवारी करके खुश रहते हैं और उन्हें मोदक और लड्डू का भोग लगाया जाता है।

अनुराग कश्यप का दावा: सुशांत सिंह राजपूत ने दो धर्मा फिल्मों का ऑफर मिलने के बाद जवाब देना बंद कर दिया

यहां आप पूरा गाना देख सकते हैं: