सोशल मीडिया आज के समय एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से किसी को कभी भी नेम और फेम मिल सकता है। यहां से कब किसकी किस्मत चमक जाए ये कोई नहीं जानता है। ऐसे कई उदाहरण भी देखने के लिए मिले हैं, जिनकी किस्मत रातों रात बदली है। फिर चाहे वो रानू मंडल हों या फिर ‘कच्चा बादाम’ (Kachcha Baadam) गाने वाला भुवन। इसी में एक और नाम है अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का, जो कि ‘कच्चा बादाम’ पर अपनी अदाएं दिखाकर रातों रात लाइमलाइट में आई थीं। यहां से उन्हें इतनी पॉपुलैरिटी मिली की वो रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में भी नजर आई थीं और यहां से भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना गईं। इसके अलावा अंजलि अपने एमएमएस को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। इसी बीच अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक शख्स द्वारा प्रपोज किया जा रहा है।

दरअसल, कथित एमएमएस लीक वाली अंजलि अरोड़ा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्हें कैजुअल लुक में देखा गया। लेकिन उनके इस लुक को देखकर उनका एक फैन क्रेजी हो गया और वो उन पर दिल हार गया। उसने आव-ताव देखा और अंजलि को घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर दिया। ये सारा नजारा कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि ने भी शख्स के प्रपोजल पर क्यूट सी स्माइल दी और बड़ा सा हार्ट वाला टैडी लेकर वहां से चली गईं। हां, लेकिन उन्होंने क्रेजी फैन के साथ पोज जरूर दिया। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनके आशिक फैन के खूब मजे ले रहे हैं साथ ही अंजलि के लिए भद्दे कमेंट्स लिख रहे हैं। उनके इस फैन को कथित एमएमएस लीक से जोड़ रहे हैं।

लोगों आशिक फैन के लिए किए ऐसे कमेट्स

अगर इस फैन के लिए लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘शायद इसने वीडियो नहीं देखा अब तक’। दूसरे ने लिखा, ‘इस शख्स द्वारा कैमरे पर फेमस होने के लिए सस्ता स्टंट किया गया’। तीसरे ने लिखा, ‘इसने एमएमएस नहीं देखा क्या?’। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्यों पब्लिकली ऐसे घुटनों को डाउन करते हो। जबकि तुम लड़की को जानते हो भी नहीं। इससे अच्छा होता अगर अपने मॉम को जाके सरप्राइज गिफ्ट देते’। इसी तरह से लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।