Animal vs Sam Bahadur: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ 1 दिसंबर को रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्में खूब पसंद की जा रही हैं। रणबीर कपूर अपनी फिल्म में क्रिमिनल अवतार में नजर आ रहे हैं तो विक्की कौशल ने आर्मी ऑफिसर सैम मानेक शॉ का किरदार निभाया है। दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बावजूद इसके Animal और Sam Bahadur की कमाई में जमीन आसमान का फर्क है। जहां ‘एनिमल’ पांचवें दिन तक 250 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, वहीं विक्की कौशल स्टारर चार दिनों में 29.05 करोड़ ही कमा पाई है।
एनिमल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग वाले दिन ही 63.8 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन इजाफे के साथ फिल्म ने 66.27 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की। Animal का तीसरे दिन का कलेक्शन 71.46 करोड़ रहा। चौथे दिन फिल्म ने 39.9 करोड़ का बिजनेस किया। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 241.43 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 360 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी है।
ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होने वाली है। फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर, प्रेम चोपड़ा मुख्य किरदारों में हैं।
सैम बहादुर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विक्की कौशल स्टारर ‘सैम बहादुर’ ने 3 दिनों में कुल 29.05 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन केवल 6.25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन इजाफे के साथ Sam Bahadur ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन फिल्म ने सबसे अधिक कमाई की और 10.3 करोड़ कमाये। चौथे दिन विक्की कौशल स्टारर ने महज 3.50 करोड़ का बिजनेस किया, जो चार दिनों में सबसे कम है।
विक्की कौशल ने फिल्म का डायरेक्शन मेघना गुलजार ने किया है। ये फिल्म वॉर के दिग्गज सैम मानेकशॉ की बायोपिक है, जो भारत के पहले फील्ड मार्शल थे। फिल्म में सान्या मल्होत्रा ने सैम की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ की भूमिका निभाई है। इसमें उनकी दंगल की को-एक्टर फातिमा सना शेख भी हैं, उन्होंने भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।