Animal Box Office Collection Day 2: 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में एक साथ दो फिल्में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ को रिलीज किया गया। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ ने कमाल ही कर दिया। मूवी ने रिलीज के पहले ही दिन 116 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। वहीं, इंडिया में इसने फर्स्ट डे 50 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। ऐसे में अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसमें रणबीर कपूर की फिल्म का इंडिया कलेक्शन महज दो दिन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। ऐसे में चलिए आपको ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ के दूसरे दिन के बिजनेस के बारे में बताते हैं…
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने दूसरे दिन 66 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ के पार 129.80 करोड़ पहुंच गया है। वहीं, अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो रणबीर की फिल्म ने पहले दिन इंडिया में 63.8 करोड़ के साथ ओपनिंग की। इसका हिंदी में 54.75 करोड़, तेलुगू में 8.55 करोड़, कन्नड़ में 9 साथ, तमिल में 4 लाख और मलयालम में 1 लाख की कमाई की।
दूसरे दिन तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड
जहां पहले दिन की कमाई के मामले में ‘एनिमल’ ने ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, दूसरे दिन की कमाई में इसने ‘जवान’ तक को पीछे छोड़ दिया है। जवान ने दूसरे दिन 63.50 करोड़ की कमाई की थी। जबकि ‘एनिमल’ ने 66 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, दूसरे दिन के कलेक्शन में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘पठान’ से पीछे रही। इसने दूसरे दिन 70.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
‘सैम बहादुर’ ने कितना किया कलेक्शन?
इसके साथ ही अगर विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) की कमाई पर नजर डाली जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने करीब 9.25 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 15.50 करोड़ पहुंच गया है। इसके ओपनिंग डे के कलेक्शन पर नजर डाली जाए तो मूवी ने पहले दिन 6.25 करोड़ का बिजनेस किया था। जबकि इसका बजट करीब 55 करोड़ है। देखना होगा कि ये ‘एनिमल’ की आंधी के बीच कितना कलेक्शन कर पाती है।