सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो किसी को भी रातों रात स्टार बने दे। इस पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। फिर चाहे कोई वीडियो हो या फिर स्टार्स की अनसीन फोटोज। इसमें कई बार तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक बच्चा धर्मेंद्र की गोद में नजर आ रहा है और उसे पहचानना मुश्किल हो रहा है। चलिए बताते हैं कि फोटो में दिख रहा बच्चा कौन है…?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो को राजेश आहूजा नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर की गई है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि धर्मेंद्र काफी यंग नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी गोद में एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है, जो बेहद ही क्यूट लग रहा है। इस तस्वीर में बच्चे को पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। चलिए अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हैं तो हम आपको बताते हैं कि आखिर ये बच्चा कौन है?

फोटो में दिख रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉबी देओल हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ दिख रहा क्यूट बेबी बॉबी हैं। इसमें वो काफी छोटे हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ये उनकी अनसीन तस्वीर है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

8 सेकंड के क्लिप से मचा दिया बवाल

आपको बता दें कि बॉबी देओल जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनका क्या रोल होने वाला है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन हां, फिल्म से उनका लुक जरूर रिवील किया गया है। हाल ही में इसका टीजर वीडियो रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर का केवल 8 सेकंड का क्लिप दिखाया गया। इसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला था। टीजर में उनका लुक देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए।

बहरहाल, ‘एनिमल’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें बॉबी देओल और रणबीर कपूर के अलावा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।