Animal Box Office Collection Day 14: रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही 63 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया था। पहले दिन से लेकर आजतक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। महज 14 दिन में Animal ने 476.84 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म 14 दिनों में 772.33 कमा चुकी है। जल्द ही ये फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ और भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।
फिल्म का हर दिन का कलेक्शन
इस एक्शन थ्रिलर ने पहले दिन 63.8 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 66.27 करोड़ रहा। तीसरे दिन फिल्म ने 7.83% बढ़त के साथ 71.46 करोड़ का बिजनेस किया। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 43.96 करोड़ रहा। पांचवे दिन फिल्म ने 37.47 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म ने छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़ और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 23.50 करोड़ का बिजनेस किया। 9वें दिन फिल्म ने 34.74 करोड़ कमाये, 10वें दिन 36 करोड़ और 11वें दिन फिल्म ने भारत में 13 करोड़ का बिजनेस किया है।
12वें दिन फिल्म ने 12.72 करोड़ का बिजनेस किया, 13वें दिन 10.25 करोड़ और 14 दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘एनिमल’ 8.75 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म ने ‘जवान’ और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया है। जो ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, तृप्ति डिमरी, प्रेम चोपड़ा आदि अहम भूमिका में हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। दोनों के एक्शन सीन काफी पसंद किए जा रहे हैं।रणबीर कपूर के दमदार लुक और बॉबी देओल की बिना कुछ कहे एक्टिंग ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है।