Angad Bedi Participate 400 mtr Athletics: बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) का स्पोर्ट्स से पुराना नाता है। उनके पिता बिशन सिंह बेदी का बीते दिनों ही निधन हुआ, जो भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ी और पूर्व कप्तान थे। ऐसे में उनकी मौत के बाद एक्टर गम में हैं। उन्होंने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने का अनोखा फैसला किया। अंगद ने उनके सम्मान में दुबई में होने वाली दौड़ में हिस्सा लिया। वो 400 मीटर की दौड़ लगाते हुए नजर आए। इसमें उन्हें गोल्ड मेडल मिला और इसे दिवंगत पिता बिशन सिंह बेदी को डेडिकेट किया है।
अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने गोल्ड मेडल शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ये मेरे लिए आसान नहीं था। शरीर और दिमाग दोनों ही जवाब नहीं दे रहे थे। ये मेरे लिए कठिन समय था। मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद पिताजी।’
आपको बता दें कि इससे पहले अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। एक्टर ने इसे साझा करते हुए लिखा था, ‘यही समय है… मेरे साथ रहना डैड।’ तस्वीरों में अंगद को स्पोर्टी लुक में देखा गया और वो फील्ड में दौड़ लगाने की पोजिशन में दिखे थे। दुबई में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। उन्होंने इसमें 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया।
नेहा धूपिया ने अनोखे अंदाज में दी थी ससुर को श्रद्धांजलि
इससे पहले नेहा धूपिया को दिवंगत ससुर बिशन सिंह बेदी को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस ने अपनी बाजू पर एक काला बैंड पहनकर ससुर को श्रद्धांजलि दी थी। इसी बीच अब अंगद बेदी ने भी पिता को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में अंगद बेदी ने बात करते हुए कहा था कि ये उनका और उनकी विरासत का सम्मान करने का तरीका है। वो मानते हैं कि स्पोर्ट्स उनके खून में है और वो वही करना चाहते हैं। इसलिए, एक्टर ने फैसला किया है कि वो उनके (बिशन सिंह बेदी) के सम्मान में इस दौड़ का हिस्सा बने हैं। अंगद को भरोसा है कि उनके पिता हमेशा उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे।