अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो ‘आशिकी’ फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को डेट करने को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस ने खुद को नया घर तोहफे में दिया है। अनन्या ने धनतेरस 2023 के मौके पर घर खरीदने की गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने इस मौके पर अपने घर की तस्वीरें शेयर कर पहली झलक भी दिखाई है।
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो घर में पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। एक फोटो के साथ एक्ट्रेस ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें नारियल फोड़कर गृह प्रवेश करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने नए घर की झलक को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘मेरा अपना घर! आप सभी के प्यार और गुड विशेज की जरूरत है! नई शुरुआत के लिए… शुभ धनतेरस।’
सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में देखा जा सकता है कि अनन्या पांडे पीले रंग की एथनिक ड्रेस में पूजा करते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पूजा को भी अपने नए घर में ही रखा था। इसमें एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद किया जा रहा है। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और लुक की तारीफ कर रहे हैं। उन्हें फैंस खूब बधाइयां दे रहे हैं। इस फेहरिस्त में टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी और फराह खान जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जिन्होंने ढेरों बधाइयां दी है।
डेटिंग की बात को किया कंफर्म!
आपको बता दें कि अनन्या पांडे ने हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वो करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 8’ में सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ आई थीं। इस दौरान करण जौहर ने सारा से सवाल किया था कि उनके पास क्या नहीं है, जो सारा के पास है? इसके जवाब में उन्होंने ‘द नाइट मैनेजर’ कहा था। वहीं, अनन्या ने भी कहा था कि वो ‘अनन्या कॉय कपूर’ फील कर रही हैं। इसके बाद उनकी डेटिंग और रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म माना जाने लगा था। इसके पहले अनन्या का आदित्य के साथ एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो उनकी बाहों में बाहें डाले नजर आई थीं। अब इस रूमर्ड कपल को दिवाली पार्टी में देखा जाता है।
अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर अनन्या पांडे की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा गया था। इस मूवी में आयुष्मान खुराना के साथ देखा गया था। अब वो ‘खो गए हम कहां’ में सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ‘कॉल मी बे’ नाम की एक वेब शो भी हैं, जिसके बाद पाइपलाइन में दो और फिल्में हैं।