आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है और दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी मीडिया में आती रही हैं हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। इसी बीच अब इस रूमर्ड कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इनके रिश्ते पर मुहर लगा रहा है। इसमें इन्हें साथ में एक-दूसरे के बेहद ही करीब देखा जा सकता है। इनकी क्लोज केमिस्ट्री को देखकर लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का लेटेस्ट वीडियो वूंपला के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इनका वीडियो एक रेस्त्रां का बताया जा रहा है, जहां उन्हें साथ में स्पॉट किया गया। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि अनन्या और सिद्धार्थ किसी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें इनके बीच बेहद ही क्लोज केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है, जो कि इनके रिश्ते की ओर इशारा कर रही है। इसमें देख सकते हैं कि अनन्या, आदित्य के कंधे पर सिर रखे और उनके हाथों में हाथ डाले हुए नजर आ रही हैं। अब इनकी केमिस्ट्री को देखकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वहीं, अगर आदित्य और अनन्या के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो फैंस इस वीडियो को देखने के बाद इनके रिश्ते को कंफर्म बताते दिखाई दे रहे हैं। एक ने आदित्य के हाथ छुड़ाने को लेकर लिखा, ‘आदित्य बहुत स्मार्ट हैं। कितनी समझदारी से हाथ हटाया है।’ दूसरे ने लिखा, ‘दोनों प्यार करते हैं ये इस वीडियो से जाहिर होता है।’ तीसरे ने लिखा, ‘मुझे बहुत जलन हो रही है।’ इसी तरह से लोग इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
आदित्य-अनन्या में है 13 साल का अंतर
आपको बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की उम्र में 13 साल का अंतर है लेकिन, उनकी लव केमिस्ट्री में उम्र का फासला पता ही नहीं चलता है। दोनों साथ में शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं। बहरहाल, अगर इसके अलावा अनन्या के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ में नजर आई थीं। इसमें एक्ट्रेस को आयुष्मान खुराना के अपोजिट देखा गया था। वहीं, आदित्य रॉय कपूर को आखिरी बार ‘गुमराह’ में देखा गया था।