अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन काफी चर्चा में रहा। इसे 1 मार्च से 3 मार्च तक आयोजित किया गया था। फंक्शन खत्म हो गया है और सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं। इसमें देश-विदेश की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। बॉलीवुड से अनिल कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, सैफ अली खान, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे सेलेब्स ने शिरकत की थी। वहीं, जान्हवी कपूर भी पहुंची थीं। वो इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आईं।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर को स्टाइलिश लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने प्री-वेडिंग फंक्शन के आखिरी दिन पर पर्पल कलर का लहंगा कैरी किया था। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था। इसमें उनके साथ एक्टर और भाई अर्जुन कपूर भी दिखाई दिए। इसमें उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस के अफेयर की चर्चा को एक बार फिर से हवा मिल गई है। इस पर लोग उनकी चुटकी लेते हुए भी नजर आ रहे हैं।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीर सामने आने के बाद लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। नेटिजन्स उनका मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। एक ने लिखा, ‘बॉयफ्रेंड तो चंपक दिख रहा है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये जान्हवी का बॉयफ्रेंड है?’ तीसरे ने लिखा, ‘ये उनका BF है?’ इसके साथ ही एक अन्य ने अर्जुन कपूर की फिरकी लेते हुए लिखा, ‘मलाइका को नहीं बुलाया। भाई को बुरा लग रहा है।’ इसी तरह से इस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

शिखर पहाड़िया का हाथ थामे दिखीं जान्हवी

इसके अलावा जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया उनका हाथ थामने नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन से आखिरी दिन का है, जिसमें एक्ट्रेस को साउथ स्टाइल में देखा गया था। इस दौरान शिखर उनका हाथ थामे नजर आए। उनका ये वीडियो भी काफी सुर्खियों में है।