बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) अक्सर अपनी खूबसूरती और फिल्मो को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो खुद से जुड़े पोस्ट्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब उन्होंने अपना नया लुक शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। उनके इस लुक को देखने के बाद कुछ लोगों को ओपनहाइमर (Oppenheimer) की किलियन मर्फ़ी (Cillian Murphy) की याद आ गई है। एक्ट्रेस का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिल रहा है, जिसमें उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है।
एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर बीते दिन ही अपना नया लुक शेयर किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज एक्ट्रेस का एकदम ही अलग लुक देखा जा सकता है। इसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और उनकी फोटोज को देखकर फैंस का दिल टूट सा गया है। लोग एमी के लुक में बदलाव की वजह प्लास्टिक सर्जरी मान रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एमी जैक्सन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं। अगर इस पर सभी के कमेंट्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘असफल सर्जरी…प्लास्टिक कुछ ज्यादा ही हो गया।’ दूसरे ने लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा कि ये पहली फिल्म वाली एमी हैं। पिछले दशकों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत थीं।’ तीसरे ने लिखा, ‘मेरा क्रश अब क्रश नहीं रहा। जबसे होसाना देखी तब से फैन था लेकिन अब नहीं।’ इसके साथ ही कुछ ‘ओपनहाइमर’ की किलियन मर्फ़ी से तुलना कर रहे हैं।
एक बच्चे की मां हैं एमी जैक्सन, इन्हें कर रहीं डेट
आपको बता दें कि एमी जैक्सन इन दिनों Ed Westwick के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के डेटिंग की खबरें मीडिया में खूब रहती हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर खुलकर बात नहीं की। हाल ही में एक्ट्रेस, ईडी के साथ उदयपुर में हॉलीडे मनाते हुए नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर 2022 में रिलेशनशिप पर ठप्पा भी लगा दिया था। इससे पहले एमी जैक्सन George Panayiotou के साथ रिश्ते में थीं। दोनों शादी तक करने वाले थे। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता टूटने की खबरें सामने आई थीं। शादी से पहले ही इनसे उनका एक बच्चा भी है।
