अमृता सिंह 80-90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। अभिनेत्री 9 फरवरी को 66वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में हर कोई जानता है। सैफ अली खान उनसे उम्र में 13 साल छोटे थे और दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि ये शादी ज्यादा साल नहीं चल पाई। दोनों ने साल 1991 में शादी की थी और 2004 के अंत में तलाक ले लिया था। उसके बाद सैफ ने तो करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली, लेकिन अमृता अकेली ही हैं।

सैफ अली खान के बाद भले ही उनकी लाइफ में किसी की एंट्री न हुई हो, लेकिन सैफ से पहले वह दो दिग्गजों को डेट कर चुकी हैं। सैफ से पहले अमृता ने विनोद खन्ना को डेट किया था। इनके रिश्तें के खूब चर्चे हुआ करते थे। ‘बंटवारा’ फिल्म में दोनों ने एक साथ काम किया था और इस दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। हालांकि विनोद खन्ना उस वक्त शादी शुदा थे। वह अमृता से 12 साल बड़े थे और ये रिश्ते आगे तक चलना मुश्किल था तो दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। विनोद खन्ना से रिश्ता टूटने के बाद सैफ उनकी लाइफ में आए और दोनों ने शादी कर ली। भले ही सैफ उनसे उम्र में काफी छोटे थे, लेकिन दिल के आगे उन्हें ये अंतर नजर नहीं आया।

विनोद खन्ना से पहले भी अमृता की लाइफ में कोई था और वो कोई और नहीं महान इंडियन क्रिकेटर रवि शास्त्री थे। दोनों का रिश्ता काफी गहरा था और रवि तो उनसे शादी तक करना चाहते थे, लेकिन उनकी शर्त थी कि अमृता फिल्मों में काम करना छोड़ दे, ये बात अमृता को मंजूर नहीं थी और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।

सैफ अली खान और अमृता सिंह के दो बच्चे हैं सारा अली खान और इब्राहिम। एक वक्त ऐसा था जब सैफ, अमृता के दीवाने थे। यही कारण है कि दोनों ने शादी कर ली थी। अब दोनों के सारा और इब्राहिम का रिश्ता सैफ की दूसरी फैमिली करीना कपूर और उनके बच्चों के साथ अच्छा है। अक्सर इन लोगों को साथ में देखा जाता है।