Amitabh Bachchan Share Funny TikTok Video: अमिताभ बच्चन अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी अक्सर ट्विटर पर प्रेरणादायक कोट्स या फिर फनी वीडियोज भी शेयर करते हैं। अब अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक चाइनीज महिला का एक फनी TikTok वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ बिग बी ने एक कमेंट भी किया है।

TikTok वीडियो को अमिताभ बच्चन के फैन क्लब ने शेयर किया है। वीडियो में एक चाइनीज महिला सड़क पर पड़े एक पत्थर के सामने अपनी कार रोक देती है। पत्थर को फेंकने की बजाए महिला इंची टेप से पत्थर की लंबाई फिर कार की ऊंचाई नापती है। इसके बाद पत्थर को लिटाकर उसके ऊपर से कार गुजारती है। वीडियो के बैकग्राउंड से हंसने की आवाज भी आ रही है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है- संसार की पहली समझदार महिला, भगवान इन्हें ढेर सारी खुशियां और लंबी उम्र दे। वहीं अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए लॉफिंग इमोजी का इस्तेमाल किया है।

अमिताभ के फनी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अमिताभ सर भी बड़े मजे लेते हैं, छोटे बच्चों की तरह। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह बहुत मजेदार महिला है। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा- इस महिला ने हमें स्कूल वाली गणित की याद दिला दी।

करियर की बात करें तो अमिताभ की अपकमिंग फिल्में ‘ब्रहाम्स्त्र’, ‘चेहरे’ और ‘गुलाबो सिताबो’ हैं। जबकि आखिरी बार तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘बदला’ में नजर आए थे। फिल्म में बिग बी ने वकील का रोल अदा किया था।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)