Amitabh Bachchan Ayodhya Plot Price: इन दिनों देशभर का माहौल राममय है। सभी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी का वो ऐतिहासिक दिन होगा भगवान राम अयोध्या में अपने नए घर में विराजमान होंगे। इस पल का साक्षी बनने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। इस कार्यक्रम का हिस्सा बॉलीवुड से लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां बनने वाली हैं। इसी कड़ी में अब सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अयोध्या में राम मंदिर के नजदीक ही एक नया प्लॉट खरीद लिया है। उन्होंने यहां पर जमीन मुंबई के एक डेवलपर कंपनी ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के जरिए खरीदा है। इसका साइज 10 हजार वर्गफीट बताया जा रहा है।
अमिताभ बच्चन के इस अयोध्या वाले प्लॉट के बारे में डेवलपर कंपनी की ओर से ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की गई है। हालांकि, कंपनी से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इसकी कीमत करोड़ों में है और इसका साइज भी काफी बड़ा है। हिंदुस्तानी टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से खबरों में कहा जा रहा है कि सूत्रों ने बिग बी के इस नए प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ रुपए बताई है और इसका साइज 10 हजार वर्गफीट है।
अमिताभ के बर्थ प्लेस से है बेहद नजदीक
अमिताभ बच्चन के बारे में सभी जानते हैं कि वो इलाहाबाद (प्रयागराज) से ताल्लुक रखते हैं और यहीं उनका जन्म भी हुआ था। ऐसे में खबरों की मानें तो उनके नए प्लॉट को लेकर बताया जा रहा है कि बिग बी का नया प्लॉट उनके बर्थप्लेस से काफी नजदीक है। प्रयागराज से अयोध्या की दूरी 5 घंटे से भी कम है। अमिताभ बच्चन सरयू के पहले ग्राहक बन गए हैं। डेवलपर कंपनी ने इसे एक माइलस्टोन बताया है।
15 मिनट की दूरी पर राम मंदिर, 30 मिनट दूर है एयरपोर्ट
खबरों की मानें तो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि द सरयू एन्क्लेव राम मंदिर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर है। वहीं, अयोध्या अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वहां से 30 मिनट दूर है। अब ऐसे में देखा जाए तो एक्टर का नया आशियाना बेहद ही खास है। डेवलपर कंपनी की ओर से कहा गया कि बिग बी का ये सहयोग अयोध्या के वैश्विक आध्यात्मिक महत्व के प्रतीक में बदल देगा।