लीजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार उनके 93वें जन्मदिन (11 दिसंबर) पर बॉलीवुड जगत की कई जानी मानी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इनमें मशहूर गायिका लता मंगेशकर, एक्टर ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर और फिल्ममेकर सुभाष घई जैसे जाने माने नाम शामिल रहे। आन, दाग, देवदास, मधुमति, पैग़ाम, मुगल-ए-आजम, राम और श्याम, और लीडर जैसी फिल्मों में उनके काम के चलते मशहूर हुए दिलीप को इंडस्ट्री में ‘यूसुफ खान’ के नाम से भी जाना जाता है। तकरीबन 6 दशक तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद 1998 में उन्हें सन्यास ले लिया। दिलीप की आखिरी फिल्म किला थी।

गौरतलब है राज कपूर और दिलीप कुमार बचपन के दोस्त थे। दोनों का परिवार पेशावर का रहने वाला था और दोनों परिवारों में घनिष्ठ संबंध थे। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर पहले ही मुंबई आ गए थे। उनके कुछ साल बाद दिलीप कुमार के पिता लाला गुलाम सरवर अपने परिवार को मुंबई (तब बॉम्बे) ले आए। दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा में बताया है कि एक बार राज कपूर ने उन्हें बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की उनसे दोस्ती करना चाहती है। राज कपूर ने हाथों के इशारे से दूर खड़ी लड़की को दिखाया भी। राज कपूर ने उनसे लड़की के पास जाकर बात करने के लिए कहा लेकिन उसके आसपास खड़े लड़के-लड़कियों को देखकर दिलीप की हिम्मत नहीं हुई।

आइए जानते हैं दिलीप के जन्मदिन पर उन्हें बॉलीवुड जगत से किस-किसने कैसे शुभकामनाएं दीं….