रत्नों के बारे में आपने सुना होगा। आप में से बहुत सारे लोग इन्हें पहनते भी होंगे। कुछ स्टाइल और शौक के लिए तो कोई ज्योतिष की सलाह पर। जानी-मानी हस्तियां सफलता, पैसा और शोहरत कमाने के लिए इन्हें लकी मानकर पहनती हैं। तकदीर चमकाने के लिए फिल्म कलाकार हो या डायरेक्टर, नेता हो या फिर क्रिकेटर। सभी अपना भाग्य में चार चांद लगाने के लिए रत्नों की मदद लेते हैं।
नीलम ने चमकाई बच्चन साब की किस्मतः साल था 1990। बच्चन साब बुरे दौर से गुजर रहे थे। एबीसीएल कंपनी नुकसान झेल रही है। हालात सुधरें, इसलिए साल 2000 में नीलम रत्न पहना। फिर क्या था, चमक उठी किस्मत। क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का ऑडीशन देने से पहले भी इन्होंने यही पत्थर पहना था। शायद उन्हें इसके लिए होस्ट चुना जाना उसी का कमाल हो।
सल्लू भाई का ब्रेसलेट है लकी चार्मः सलमान खान फैंस में जितने मशहूर हैं, उतना ही उनका ब्रेसलेट है। आसमानी रंग का फिरोजा पत्थर जड़ा ब्रेसलेट उनकी एसेसरीज में फिक्स्ड आइटम है। कई लोग कहते हैं कि कोर्ट केस से क्लीन चिट उन्हें इसी फिरोजा पत्थर की बदौलत मिली थी। साल 1990 के आसपास सल्लू मियां का करियर कोई खास नहीं चल रहा था। फिरोजा पहना, तबसे वह और उनकी फिल्में दोनों ही चमक रहे हैं।
मूंगा में है एकता का अटूट विश्वासः डेली सोप्स की दुनिया में एकता कपूर पहचान की मोहताज नहीं हैं। जानी मानी टीवी सीरियल डायरेक्टर एकता फिल्म एक्टर जीतेंद्र की बेटी हैं और रत्नों में वह अटूट विश्वास रखती हैं। मूंगा की दो अंगूठियां पहनती हैं, जो लाल रंग का होता है। बताया जाता है कि मंगल ग्रह को दर्शाने वाले इस रत्न को पहनने से शरीर स्वस्थ रहता है।
तर्जनी में पुखराज पहनते हैं मुलायमः समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव पुखराज पहनते हैं। वह इसे तर्जनी में पहनते हैं। पुखराज बुद्धि और अच्छी किस्मत पाने के लिए अधिकतर लोग पहनते हैं। जानकारों की मानें तो मुलायम का ओहदा भविष्य में और भी ऊंचा हो सकता है।
प्रकाश सिंह बादल की कुर्सी ओपल ने बचाईः रत्नों के करिश्मा कुछ ऐसा है कि पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल भी इन्हें पहनते हैं। यही नहीं उनके बेटे सुखबीर बादल भी ओपल पहनते हैं। यह पत्थर शुक्र (वीनस ग्रह) का प्रतीक है। प्रकाश को पिछले चुनाव में कई लोग सत्ता खोते देख रहे थे, मगर वह अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।
जांबिया की खान का पन्ना पहनते हैं लिटिल मास्टरः लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर जांबिया की खान से निकला हुआ पन्ना रत्न पहनते हैं। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। क्रिकेट के अलावा उन्होंने किताबें लिखी हैं, गाना गा चुके हैं और कमेंट्री भी करते हैं।
सिद्धू पाजी पहनते हैं मणिक-पुखराजः क्रिकेटर्स भी रत्नों से खूद को दूर नहीं रख पाते। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को ही ले लीजिए। वह मणिक और पुखराज पहनते हैं। मणिक सूरज का प्रतीक माना जाता है। शायद इसलिए सिद्धू पाजी इतने खुशमिजाज और हाजिरजवाब मालूम पड़ते हैं।
सीरियल किसर के हाथों में तीन रत्नः एक जमाने में इमरान हाशमी को ‘सीरियल किसर’ के नाम से जाना जाता था। वह एक नहीं बल्कि तीन रत्न पहनते हैं। वह मणिक, मूंगा और पुखराज पहनते हैं। इमरान के बच्चे को कुछ समय पहले कैंसर था। फिलहाल वह ठीक है। ऐसा होने के पीछे कई लोग उनका रत्न पहनना कारण मानते हैं।
बेबो भी हैं फेहरिस्त मेंः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर उर्फ बेबो भी रत्न पहनने वाली शख्सियतों में शुमार हैं। वह अपनी रिंग फिंगर में मूंगा पहनती हैं। कहते हैं कि जो यह रत्न पहनता है, उसी किस्मत हमेशा अच्छी होती है।
नीता अंबानी अंगुलियों-गर्दन में पहनती हैं पन्नाः जाने-माने बिसनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक नीता अंबानी भी ऐसे रत्नों से अछूती नहीं हैं। वह अंगुलियों और गर्दन में पन्ना पहनती हैं। माना जाता है कि इसको पहनने वाले का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उम्र भी लंबी होताी है और घर-परिवार में खुशहाली छाई रहती है।
