पिछले कुछ महीनों में कई सेलेब्स जैसे राम कपूर, करण जौहर, बादशाह, कपिल शर्मा ने अपने वेट लॉस से सबको हैरान कर दिया है। इसे लेकर एक नई बहस भी छिड़ गई है, जो ये है कि अब हॉलीवुड सेलेब्स की तरह इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी वजन घटाने के लिए Ozempic और Mounjaro जैसी चीजों का सराहा लिया जा रहा है। इसी बीच साउथ स्टार जूनियर NTR का कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है। जी हां! RRR एक्टर ने अपना काफी वजन कम कर लिया है। जिसके बाद उन्हें लेकर भी कहा जा रहा है कि उन्होंने भी Ozepic के इस्तेमाल से तेजी से वजन कम किया है।

हालांकि अब उनसे जुड़े सूत्र ने इस बात का खंडन किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए सूत्र ने बताया कि एक्टर ने Ozempic नहीं लिया है। सोर्स ने बताया कि जूनियर एनटीआर प्रशांत नील के साथ अपनी आने वाली फिल्म के लिए नया डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं। “एनटीआर हेल्दी हैं और ओजेम्पिक पर नहीं हैं। वो ठीक हैं और एक नया डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं। वो प्रशांत नील के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसमें अपने लुक के लिए उन्होंने फरवरी से एक नया फिटनेस रिजाइम फॉलो किया है, ये बदलाव उसी का नतीजा है।”

जूनियर एनटीआर के ओजेम्पिक लेने की खबर तब फैली जब उन्हें दुबई में देखा गया और होटल के कर्मचारियों के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई। उनकी तस्वीर को रेडिट पर भी शेयर किया गया और इसपर अलग-अलग रिएक्शन आने लगे। कई लोगों ने लिखा कि एक्टर ओजेम्पिक से पतले हो रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, “कृपया उनका पिछला इंटरव्यू देखें और जिसमें वो बता रहे हैं कि उन्होंने फैट कम करने के लिए मेहनत की है। यदि आप अंतर देखते हैं तो आप समझ जाएंगे कि ये ओज़ेम्पिक है या नही। जूनियर एनटीआर के लिए ये कोई नई बात नहीं है।” एक यूजर ने लिखा, “अगर कोई इंसान मेहनत से वजन घटाता है तो भी लोग उसके बारे में उलटा ही बोलत हैं।

कुछ फैंस को हुई चिंता

जहां तमाम लोग उनके वजन कम करने के पीछे ओजेम्पिक को कारण बता रहे हैं, वहीं उनके फैंस उन्हें दुबला हुआ देख परेशान भी हो रहे हैं। जबकि कुछ लोग उनके महंगे कपड़ों और चश्मे की बात कर रहे हैं। एक यूजर ने इस बात पर ध्यान दिया कि एक्टर ने 85,000 की शर्ट पहनी है।

बता दें कि जूनियर एनटीआर साउथ के बाद अब जल्द बॉलीवुड में भी नजर आने वाले हैं। वो अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं और ऋतिक रोशन स्टारर ‘वॉर 2’ में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वो केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ काम कर रहे हैं।

इसके अलावा आपको बता दें कि राम कपूर से कपिल शर्मा तक के वजन को लेकर तमाम बहस हो रही है। क्या सेलेब्स के वेट लॉस के पीछे है Ozempic और Mounjaro कारण है और ये दवाएं कैसे काम करती हैं, इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…