बीते कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद दोनों के रिश्ते की खबर को लेकर लोग और भी कयास लगाये जा रहे हैं। इसके अलावा मलाइका ने अर्जुन कपूर के परिवार के लोगों को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।
मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है,”परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जो लोग केवल अतीत या वर्तमान को देखते हैं वे निश्चित रूप से भविष्य से चूक जाते हैं।” एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। इसके साथ ही हाल ही में मलाइका को पैपराजी ने स्पॉट किया, इस दौरान एक्ट्रेस ने को-अर्ड सेट पहना था, जिसके टॉप पर लिखा था, “चलो अलग हो जाते हैं।”
हालांकि अर्जुन कपूर की ओर से किसी तरह का कोई हिंट नहीं मिला है। लेकिन कुछ दिनों पहले वह वैकेशन पर गए थे और एक्ट्रेस उनके साथ नजर नहीं आई थीं। तभी से लोगों ने इस बात का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं।

कुशा कपिला को डेट कर रहे अर्जुन कपूर?
जब से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को लेकर खबर सामने आई है, अर्जुन का नाम एक्ट्रेस और यूट्यूबर कुशा कपिला के साथ जोड़ा जा रहा है। इसपर कुशा ने प्रतिक्रिया दी है। उनकी चैट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुशा ने उनका नाम अर्जुन के साथ जोड़े जाने पर रिएक्ट किया है।
उस चैट में लिखा है कि वो हर दिन अपने बारे में काफी बकवास सुनती हैं। उन्हें अपना फॉर्मल इंट्रोडक्शन देते हुए इस पर बात की। वो कहती हैं कि जब भी कभी वो अपने बारे में ऐसी खबरें पढ़ती हैं तो बस उम्मीद और दुआ करती हैं कि उनकी मम्मी ये सब ना पढ़ें। वो मानती हैं कि उनकी सोशल लाइफ पहले से ही खराब चल रही है।
कुशा का पति से हुआ तलाक
बता दें कि कुशा कपिल और उनके पति जोरावर कुछ महीनों पहले ही एक दूसरे से अलग हुए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की खबरों की जानकारी दी थी। इसके बाद हाल ही में करण जौहर के घर एक पार्टी रखी गई थी और कुशा कपिला भी उसमें मौजूद थीं। अर्जुन कपूर भी वहां थे लेकिन मलाइका वहां नजर नहीं आईं। इस पार्टी की एक तस्वीर वारयल हुई, जिसमें अर्जुन, कुशा की तरफ देख रहे थे। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें फैलने लगीं।