जॉनी डेप और एंबर हर्ड के बीच मानहानि का ट्रायल काफी सुर्खियों में रहा। केस में डेप की ओर से उनपर ऐसे आरोप लगे थे, जिसके कारण उन्हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा। जॉनी डेप के फैंस ये तक नहीं चाहते कि वह किसी फिल्म में दिखें। हाल ही में Aquaman 2 में उनके होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद फैंस भड़क गए और फिल्म का बहिष्कार करने लगे। अब खबर आ रही है कि एंबर ने हॉलीवुड छोड़ने का फैसला ले लिया है।
जी हां! इस बात का खुलासा एक्ट्रेस के करीबी ने किया है। वह हॉलीवुड छोड़कर अपनी बेटी ऊनाघ के साथ मैड्रिड, स्पेन जा रही हैं। डेली मेल ने एक लेख में दावा किया है हर्ड ने हॉलीवुड छोड़ दिया है और चुपचाप अपनी बेटी के साथ स्पेन में शिफ्ट हो गई हैं।
एंबर के एक दोस्त द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक,”वह वहां खुश हैं, अपनी बेटी को इनसब से दूर रखना चाहती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि शायद एक दिन एंबर वापस लौट आएं। लेकिन फिलहाल एक्ट्रेस का ऐसा कोई प्लान नहीं है और वह फिलहाल हॉलीवुड में काम नहीं करना चाहती हैं। हो सकता है कि सही समय पर वह वापस लौटें जब समय सही होगा और कोई अच्छा प्रोजेक्ट उन्हें मिलेगा।
गौर करने वाली बात ये है कि एंबर ने जुलाई 2022 में अपना युक्का वैली, कैलिफोर्निया वाल घर $ 1.1 मिलियन में बेच दिया था। तब से वह स्पेन में काफी समय बिता रही थीं। पिछले अक्टूबर में, अभिनेत्री को पाल्मा डी मल्लोर्का के समुद्र तटों पर अपनी बिकनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था। वह अपनी बेटी के साथ ही नजर आती हैं।
जुलाई 2021 में हर्ड बेटी की मां बनी थीं। उन्होंने अपनी बच्ची को दुनिया की नजरों से दूर रखा है। हर्ड ने अपने पूर्व पति जॉनी डेप के साथ लंबे समय तक चले मानहानि के मुकदमे के बाद हॉलीवुड छोड़ने का फैसला लिया है।
डेप ने 2019 में हर्ड पर $ 50 मिलियन का मुकदमा दायर किया था। इसके एक साल बाद हर्ड ने उनपर $100 मिलियन का मुकदमा दर्द कराते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। मुकदमे की सुनवाई जून 2022 में अदालत के उस आदेश के साथ समाप्त हो गई जिसमें डेप को 10 मिलियन डॉलर का हर्जाना और 350,000 डॉलर का दंडात्मक हर्जाना देना था।