Amala paul-Jagat desai Wedding Pics: साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) को उनके 32वें जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने प्रपोज किया था। इस दौरान की तस्वीरों को भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्हें बेहद ही खूबसूरत देखा गया। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने सभी को चौंका दिया है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि प्रपोजल के 9 दिन बाद ही एक्ट्रेस ने शादी करके फैंस को शॉक्ड कर दिया है। जबकि उन्होंने वेडिंग को लेकर कोई ऐलान नहीं किया। वो चुपचाप शादी के बंधन में बंध गई हैं।
दरअसल, अमाला पॉल 26 अक्टूबर को 32 साल की हो गईं। इस खास मौके पर बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने उन्हें प्रपोज किया था और एक्ट्रेस ने हां में जवाब भी दिया था, जिसके बाद अब एक्ट्रेस और जगत देसाई ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटोज को शेयर कर शादी की जानकारी दी है। अमाला के हसबैंड ने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘दो आत्माएं, एक डेस्टिनी, इस जीवन भर के लिए मेरी डिवाइन के साथ हाथ में हाथ डालकर चलना।’ इसके साथ ही उन्होंने मैरिड का हैशटैग भी दिया है। फोटोज के सामने आने के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

(फोटो- अमाला पॉल/ इंस्टाग्राम)
अमाला पॉल ने शेयर की वेडिंग की इनसाइड फोटोज
वहीं, अमाला पॉल ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की इनसाइड फोटोज शेयर की है। इसमें वो जगत देसाई का हाथ थामे और गुलदस्ता लिए नजर आ रही हैं। इनका धमाकेदार स्वागत होता है। तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही साउथ एक्ट्रेस ने लिखा, ‘प्यार का जश्न…मेरे डिवाइन के साथ शादी कर ली। आपके आशीर्वाद और प्यार की कामना करती हूं।’ वेडिंग सेरेमनी के दौरान अगर एक्ट्रेस के लुक की बात की जाए तो इसमें उन्हें लेवेंडर कलर के लहंगे में बेहद ही खूबसूरत देखा जा सकता है। 32 साल की उम्र में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस का लुक तो देखते ही बन रहा था। वहीं, जगत देसाई ने व्हाइट सेरवानी के साथ एक्ट्रेस से मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था। दोनों की जोड़ी साथ में कमाल की लग रही थी और प्यार पाने की खुशी अमाला पॉल के चेहरे पर साफ तौर से देखी जा सकती है।

(फोटो- अमाला पॉल/ इंस्टाग्राम)
32 की उम्र में अमाला ने की दूसरी शादी
आपको बता दें कि अमाला पॉल रियल लाइफ में तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2014 में पहली शादी ए एल विजय से की थी हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और 2017 में तलाक हो गया था। 3 साल में ही टूटे रिश्ते के बाद एक्ट्रेस कुछ समय तक सिंगल रहीं और फिर उनकी लाइफ में जगत देसाई की एंट्री हुई और दोनों ने अब शादी कर ली।
15 लोगों के सामने दिया था न्यूड सीन
इसके अलावा अमाला पॉल की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो वो साउथ की फेमस हीरोइन हैं। उन्हें उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इसी में से एक ‘अदाई’ है। इसमें वो 15 लोगों के सामने न्यूड सीन देकर लाइमलाइट में आई थीं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस की तुलना दीपिका पादुकोण से की जाती है। उन्हें उनकी हमशक्ल माना जाता है।