Amala Paul announces first pregnancy: साउथ की फेमस एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) ने हाल ही में बॉयफ्रेंड जगत जोशी के साथ शादी की। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। इसी बीच अब शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं। गुड न्यूज लोगों को समझ नहीं आ रही है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोज इंटरनेट पर टॉकिंग प्वॉइंट बन गई है। वहीं, अमाला 32 साल की उम्र में पहले बच्चे के लिए एक्साइटेड दिखी हैं। उन्होंने कहा कि वो 1+1 का मतलब 3 समझ गईं।

अमाला पॉल ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस रेड कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में हैं। वो समंदर किनारे पोज दे रही हैं और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है। अमाला ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘अब मैं जानती हूं कि आपके साथ 1+1 का मतलब 3 होता है।’ इस खबर के सामने आने के बाद सेलेब्स ने उन्हें ढेरों बधाइयां भी दी है।

अमाला पॉल की पोस्ट पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

अमाला पॉल की पोस्ट पर काजल अग्रवाल ने लिखा, ‘आप दोनों को बहुत-बहुत बधाइयां। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’ इसके साथ ही फैंस ने भी ढेरों शुभकामनाएं और शॉकिंग रिएक्शन दिए हैं। अगर यूजर्स के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘पहले प्रेग्नेंसी कंफर्म करो और फिर शादी करो। आजकल ऐसा ही चल रहा है।’ दूसरे ने लिखा, ‘आपने तो कुछ दिनों पहले ही शादी की थी।’ तीसरे ने लिखा, ‘इतने जल्दी कैसे?’ इसी तरह से लोग इस खबर पर शॉकिंग रिएक्शन्स दे रहे हैं।

पिछले साल एक्ट्रेस ने कंफर्म किया था रिलेशनशिप

आपको बता दें कि अमाला पॉल ने पिछले साल अक्टूबर, 2023 में अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को लेकर गुड न्यूज शेयर की थी। अमाला ने बताया था कि उन्हें जगत देसाई ने प्रपोज किया था और उन्होंने ‘हां’ कहा था। इनका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें जगत को एक्ट्रेस को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते हुए देखा गया था। गौरतलब है कि अमाला की ये दूसरी शादी है। उन्होंने पहले पति से 2017 में तलाक ले लिया था। एक्ट्रेस ने 2014 में ए एल विजय से शादी की थी।