हैदराबाद के संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को पहले हिरासत में लिया गया था, जहां एक रात जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत दी गई थी। अब अल्लू अर्जुन को 23 दिसंबर को नोटिस जारी कर 24 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एक्टर दिए गए समय पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की गई। बता दे कि एक्टर के साथ 2 घंटे तक पूछताछ हुई और पुलिस ने इस दौरान कई सवाल किए। पुलिस ने उनसे प्रोग्राम में शामिल होने से लेकर घटना होने की जानकारी तक कई सवाल किए गए।

अल्लू अर्जुन से पूछे गए ये सवाल

बता दें कि अल्लू अर्जुन से पुलिस ने दो घंटे की पूछताछ में 8 सवाल पूछे। दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन से ये सवाल पूछे-

1- क्या आपको संध्या थिएटर के प्रीमियर शो में आने की अनुमति दी गई थी?
2- क्या मैनेजमेंट ने आपको पहले बताया था कि संध्या थिएटर नहीं आएं?
3- क्या आपको पता था कि पुलिस ने कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी थी?
4- आपने इसकी जानकारी नहीं ली? क्या आपने और आपकी पीआर टीम ने पुलिस से मंजूरी ली थी?
5- आपकी पीआर टीम ने आपको पहले ही संध्या थिएटर के आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी या नहीं?
6- आपने वहां बाउंसर्स की कितनी व्यवस्था की थी?
7- घटनास्थल पर उस समय की स्थिति क्या थी?
8- क्या आप घटना के समय उपस्थित थे और यदि हां, तो आपने स्थिति को कैसे संभाला?

बता दें कि 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे अल्लू अर्जुन को उनके हैदराबाद वाले घर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद शाम 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि अगली सुबह करीब 6 बजे ही उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ मृतक महिला के पति ने भी एक्टर के खिलाफ केस वापस लेने की बात कही थी।

गौरतलब है कि पुलिस ने दावा किया था कि अल्लू अर्जुन को भगदड़ और महिला की मौत के बारे में जानकारी थी। लेकिन उन्होंने थिएटर से जाने से मना कर दिया था। रविवार को पुलिस ने एक वीडियो जारी किया, जिसेमे देखा गया कि अल्लू अर्जुन लगभग आधी रात तक थिएटर में थे। बता दें कि इस मामले में एक्टर की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में उनके घर पर तोड़फोड़ भी हुई। खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…