तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म अगले महीने यानी कि साले आखिरी महीने के फर्स्ट वीक में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे 5 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की चर्चा के बीच एक्टर अपने पुराने वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए। साल 2017 में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें शराब खरीदते हुए देखा गया था। उनका ये वीडियो गावा का था। ऐसे में अब अपने इसी वीडियो पर साउथ एक्टर ने रिएक्शन दिया है और सच बताया है कि वो वहां किसके लिए शराब खरीदने के लिए गए थे।

दरअसल, अल्लू अर्जुन हाल ही में ‘अनस्टॉपेबल विद एनबीके सीजन 4’ में शिरकत की। इसकी होस्टिंग नंदामुरी बालकृष्ण कर रहे हैं। इस शो का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अल्लू अर्जुन 2017 के एक वायरल वीडियो के बारे में बात करते हुए नजर आए। ये वीडियो गोवा से वायरल हुआ था। इस वीडियो में ‘पुष्पा’ स्टार को स्थानीय दुकान पर शराब खरीदते हुए देखा गया था।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो अल्लू अर्जुन ने खुद पुष्टि की कि साल 2017 के वायरल वीडियो में वही थे। उन्होंने शराब की दुकान पर जाने की बात को भी माना है। लेकिन बताया कि उन्होंने अपने लिए शराब नहीं खरीदी थी। अल्लू अर्जुन ने बताया कि उन्होंने वो वाइन अपने एक दोस्त के लिए खरीदी थी, जो कि उस समय उनके साथ गोवा में ही था। उनका ये दोस्त भी उनके साथ टॉक शो में दिखाई देने वाला है। ये एपिसोड 15 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि अल्लू अर्जुन की मां निर्मला भी अचानक से आती हैं।

वाइफ के आने के बाद बदले अल्लू अर्जुन

इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने बचपन के दिनों को भी याद किया। इस दौरान उन्होंने महेश बाबू और चिरंजीवी के साथ समय बिताने के समय को याद किया। ‘पुष्पा’ स्टार ने बताया कि वो बचपन में बहुत शरारती थे। मां उन्हें अक्सर डांटती थीं। लेकिन वो कभी नहीं बदले। इतना ही नहीं, एक्टर ने खुलासा किया कि वो वाइफ स्नेहा रेड्डी के उनकी लाइफ में आने के बाद काफी बदल गए।

बहरहाल, अगर अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में कर चुके हैं। आखिरी बार एक्टर को साल 2021 में ‘पुष्पा’ में देखा गया था। फिल्म की अपार सफलता के बाद वो इसके सीक्वल में बिजी हो गए थे। इसे साल 2024 के आखिरी में 5 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। इसमें उनके अपोजिट फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना को अहम रोल में देखा जाएगा।