आलिया कश्यप ने हाल ही में लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई की है, लेकिन सगाई के बाद लोगों ने आलिया के मंगेतर को काफी खरी खोटी सुनाई, जिसके बाद अनुराग कश्यप की बेटी ने इन आरोपों का जवाब दिया है।
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने मई में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से सगाई की। कपल ने बाली में वेकेशन के दौरान सगाई की और बाद में सोशल मीडिया पर दुनिया के सामने इसकी घोषणा की।
आलिया ने अपने YouTube चैनल पर एक व्लॉग भी शेयर किया है, जिसमें फैंस द्वारा उनकी सगाई और होने वाली शादी के बारे में सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए हैं। हालांकि, एक शख्स ने वीडियो के रिएक्शन में भद्दा कमेंट पोस्ट किया और कहा कि शेन अनुराग कश्यप के पैसों पर गुजारा कर रहे हैं। आलिया ने अब कमेंट का जवाब दिया है।

ट्रोल ने लिखा था, “वह जीने के लिए क्या करता है? तो मुख्य रूप से वह आपके पिता के पैसे पर रहता है। गुड।” इस कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने लिखा था, ‘जब वह 15 साल का था तब से उसने अपनी खुद की कंपनी चलाई है। वह 17 साल की उम्र से पूरी तरह से आर्थिक रूप से स्वतंत्र है। हम दोनों में से कोई भी अपने माता-पिता से पैसे नहीं लेता है।’ मुझे समझ नहीं आता कि तुम जैसे लोगों के दिल में इतनी नफरत क्यों है।
