बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। जल्द ही यह जोड़ी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा, प्यारा कपल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन में व्यस्त है। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में बॉलीवुड की क्वीन अपना बेबी बंप फ्लांट करती नजर आ रही हैं।

पिंक ट्रांसपेरेंट कपड़ों में नजर आई आलिया

आलिया भट्ट ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि लाइट जल्द आ रही है। इसके अलावा उन्होंने ब्रैकेट में लिखा है कि अगले 2 सप्ताह में 9 सितंबर को ब्रह्मास्त्र रिलीज हो रही है। आलिया भट्ट की फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। आलिया के फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस से लेकर सेलेब्स भी उनकी फोटो पर कमेंट कर रहे हैं।

नेहा धूपिया ने ब्यूटीफुल लिखा है। बिपाशा बसु ने 5 दिल की इमोजी कमेंट की है। वहीं रिद्धिमा कपूर साहनी ने ग्लो ब्यूटी लिखा है। एक ने लिखा है, यह लाइट आपकी बेबी के लिए है। वहीं एक ने स्वीट लिखा है। तो वही करीना कपूर खान ने लिखा कि उफ्फ्फ्फ परफेक्ट लुक लव यू।

आलिया भट्ट का लुक

बात अगर आलिया के लुक की करें तो आलिया भट्ट ने पिंक आउटफिट के साथ ब्लैक कलर का जैकेट कैरी किया हुआ है। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ बालों को खोला हुआ है प्रेग्नेंसी का रंग आलिया पर साफ देखाई दे रहा है। आलिया भट्ट इन तस्वीरों में काफी क्यूट लग रही हैं।

ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज

णबीर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। पहली बार रणबीर और आलिया बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।