Alia Bhatt at Gucci Cruise 2024: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में मेट गाला इवेंट पर रैंप वॉक करती नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ग्लोबल ब्रैंड गुच्ची की पहली भारतीय वर्ल्ड ब्रैंड एंबेसडर बन गई हैं। आलिया भट्ट के साथ पूरे भारत के लिए ये गर्व की बात है, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।

आलिया भट्ट ने इस इवेंट में ब्लैक कटआउट वाली शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, लेकिन जिसने लोगों का ध्यान खींचा वो था आलिया भट्ट का पारदर्शी पर्स। ये पर्स जैकी 1961 ब्रैंड का था। पर्स ट्रांसपैरेंट होने की वजह से साफ नजर आ रहा था कि आलिया ने पर्स के अंदर कुछ नहीं रखा है, बस फिर क्या था लोगों ने आलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कोई बोल रहा है, ‘खाली बैग आलिया क्यों ले जा रही हैं?’, वहीं किसी ने कमेंट किया है, ‘पर्स तो कुछ चीजें रखने के लिए होता है।’

वहीं कुछ लोग हैं जो आलिया का सपोर्ट कर रहे हैं, एक ने लिखा है, ‘जो लोग कह रहे हैं पर्स खाली क्यों है, वो लोग इसे अफॉर्ड भी नहीं कर सकते हैं।’ वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लोग केवल अच्छे को देख और उसकी प्रशंसा क्यों नहीं कर सकते… नकारात्मकता को क्यों देखें।’ वहीं एक यूजर ने लिखा है, ‘देखिए एक छोटे बैग को इतनी अहमिया मिल रही है! लोग वास्तव में 5”5 की लड़की को खड़े होकर ऐसे वैश्विक स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नहीं देख सकते हैं। यही कारण है कि भारत एक देश के रूप में कभी नहीं ऊपर उठता; इंडियन्स।

गुच्ची क्रूज़ 2024 में के-पॉप सिंगर आईयू (ली जी-यून), न्यू जीन्स हनी, एक्सो काई और एक्ट्रेस शिन मिन-ए भी शामिल हुईं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट पिछली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावड़ी’ में नजर आई थीं, और अपने दमदार अभिनय के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए। आने वाले समय में वो करण जौहर की फिल्म Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।