बॉलीवुड के सुपर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस बेसब्री से राहा (Raha Kapoor) की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। पैरेंट्स बनने के बाद रणबीर और आलिया ने मीडिया से थोड़ी दूरी बना ली थी। अब हाल ही में कपल ने मीडियाकर्मियों और पैपराजी से मुलाकात की। कपल ने साथ ही, उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी बेटी राहा कपूर की तस्वीरें (Raha Kapoor Photos) क्लिक न करें।
रणबीर ने मीडिया को दिखाई बेटी की पहली फोटो
‘ब्रह्मास्त्र’ एक्टर रणबीर कपूर, आलिया और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने एक खास गेट-टूगेदर रखा जिसमें मीडिया फोटोग्राफर्स को बुलाया गया। इस गेट-टू-गेदर की जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर दी है, जिसमें आलिया, रणबीर और उनकी मां नीतू कपूर मुस्कुराते हुए पोज देती हुई दिख रही हैं। साथ ही कई फोटोग्राफर ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि आलिया-रणबीर ने मीडिया के लोगों से अपनी बेटी राहा की तस्वीरें क्लिक न करने का आग्रह किया है। खास बात यह है कि रणबीर और आलिया ने मीडिया को राहा की तस्वीरें भी दिखाईं।
वायरल भयानी ने भी कपल की तारीफ करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘खूबसूरत कपल रणबीर कपूर अलिया भट्ट और नीतू कपूर ने मीडिया फोटोग्राफर्स के लिए एक स्पेशल गेट टुगेदर होस्ट किया। इस कपल ने मीडिया से रिक्वेस्ट की कि वे उनके बच्चे की तस्वीरें न लें। रणबीर ने हमें अपने फोन पर बेबी राहा की खूबसूरत तस्वीरें दिखाईं। बाद में उन्होंने हमें ट्रीट किया।’
आलिया ने 2022 में दिया था बेटी को जन्म
साल 2022 आलिया भट्ट के लिए बेहद खास रहा है। एक्ट्रेस साल 2022 में 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। जिसके बाद कपल ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी, राहा कपूर (Raha Kapoor) का अपने परिवार में स्वागत किया। राहा 6 जनवरी, 2023 को दो महीने की हो गई है।
रणबीर-आलिया की आने वाली फिल्में
बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही अपने प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करेंगी, जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जार सहित हॉलीवुड डेब्यू फिल्में शामिल हैं। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म एनिमल में भी एक्टर का जलवा देखने को मिलेगा। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।