आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बने हैं। इसके बाद दोनों अपनी बेटी को लेकर ऋषि कपूर-नीतू सिंह के ‘कृष्णा राज’ बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। फिलहाल आलिया-रणबीर मुंबई स्थित अपने बंगले ‘वास्तु’ में रहते हैं और इसी घर में दोनों ने शादी भी की थी। शादी के बाद इस जोड़े ने अपने दोस्तों और करीबी लोगों के लिए इसी बंगले में पार्टी रखी थी।
आलिया-रणबीर के इस आशियाने की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वास्तु एक बड़ी प्रॉपर्टी है, जिसमें बड़ी-बड़ी खिड़की दरवाजें हैं,जिनसे नेचुरल लाइट घर में प्रवेश करती हैं। तस्वीरों में वास्तु की खूबसूरती का पता लगाया जा सकता है। लेकिन इसमें जो खास बात है, वो है हॉल में लगी रणबीर के दादा, दिवंगत एक्टर ‘राजकपूर’ की तस्वीर।
घर को बहुत ही साधारण, लेकिन खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। सफेद दीवारों पर लगी राजकपूर की ब्लैक और व्हाइट तस्वीर के पास टेबल और कुर्सी रखी है, ये स्पेस देखने में वर्क प्लेस लग रहा है। घर के अंदर पौधे भी लगाए हैं।
घर में मौजूद है आलिया का नाम
एक और चीज दो इस घर में ध्यान देने वाली है, वो है आलिया के नाम का इनिशियल। जी हां!सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में एक तस्वीर बुक कैबिनेट की है। जिसमें किताबों के साथ एक बड़ा सा ए (A) रखा है। जिससे आलिया भट्ट का नाम शुरू होता है।
अवॉर्ड के साथ है रणबीर का लकी साइन
इसके अलावा घर के एक कॉर्नर में कई सारे अवॉर्ड के साथ इनफिनिटी का साइन यानी 8 रखा है। जिसे रणबीर अपने लिए खास मानते हैं। बता दें कि शादी के दिन रणबीर ने आलिया के गले में जो मंगल सूत्र पहनाया था, उसपर भी ये ही साइन था।
इस घर को बेहद अलग और प्यारे तरीके से बनाया गया है। तस्वीरों को देख लग रहा है, सफेद दीवारों के साथ ब्राउन वुडन वर्क और नेचुरल लाइट घर को एक पॉजिटिव वाइब दे रही हों। घर के सिटिंग एरिया को थोड़ा कलरफुल बनाया गया है। जहां येलो और ब्लू रंग के सोफे रखे हैं। उन्हीं के साथ एक ब्राउन रंग का बड़ा काउच भी वहां मौजूद है। बैकग्राउंड में बड़ी-बड़ी खिड़किया हैं और ग्रे रंग की सीलिंग हैं।
बता दें कि काफी समय से आलिया-रणबीर वास्तु में एक साथ रह रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही वो इस घर को छोड़ नए बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे। जिसमें लंबे समय से रेनोवेशन चल रहा है। ये बंगला भी 8 मंजिला है, जिसके पहले फ्लोर पर नीतू और दूसरे फ्लोर पर आलिया-रणबीर रहेंगे।