आलिया भट्ट हाल ही में करीना कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ में गेस्ट बनकर आईं थीं। जहां उन्होंने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। बीते दिनों आलिया ने एक वीडियो में बताया था कि रणबीर को उनके होंठ बिना लिपस्टिक के पसंद आते हैं। आलिया ने कहा था कि जब वह लिपस्टिक लगाती थीं तो वह उसे साफ करने के लिए कहते थे। जिसके बाद नेटिजन्स ने रणबीर को टॉक्सिक पति का टैग दे दिया था। इसपर आलिया ने सफाई देते हुए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। लेकिन इसके बाद लोग आलिया को ट्रोल कर रहे हैं।

करण के शो में आलिया ने कहा कि उनकी बात को बड़ा चढ़ाकर पेश किया गया है। ये कोई बड़ी बात नहीं थी। आलिया ने बताया कि इसके बारे में कई आर्टिकल लिखे गए, जिसमें रणबीर को टॉक्सिक और कंट्रोलिंग पति बताया गया। एक्ट्रेस ने कहा कि जब ये बहुत ज्यादा हो गया तो उनकी टीम ने उन्हें बताया लेकिन उन्होंने कहा कि होने दो। आलिया की मानें तो रणबीर के बारे में जो सब कहा गया वह उससे बिल्कुल अलग हैं।

अब आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणबीर को डिफेंड कर रही हैं। इस वीडियो क्लिप के साथ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने आलिया को कम कॉन्फिडेंस वाला बताया तो किसी ने कहा कि ये इनकी बेवकूफी है जो उन्हें रणबीर का स्वभाव समझ नहीं आ रहा है। इसके साथ ही आलिया को कई और चीजों के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है। आलिया ने ये भी कहा था कि रणबीर सोशळ मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, इसलिए ऐसी बातों पर उन्हें ही रिएक्ट करना होता है और वह स्पष्ट बात कहती हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट ने वोग इंडिया की तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें वह लिपिस्टिक लगाने के तरीके बता रही थीं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि रणबीर कपूर को एक्ट्रेस के नेचुरल लिप्स पसंद हैं। इसलिए वह आलिया को लिपिस्टिक पोंछने को कहते हैं। आलिया के इस वीडियो के सामने आने के बाद रणबीर कपूर को काफी ट्रोल किया गया था।