अलग-अलग लोगों के लिए प्यार का मतलब भी अलग होता है। कुछ लोगों के लिए यह शाम को प्रकृति के साथ फन हो सकता है तो कुछ के लिए कीमती तोहफे। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कहा कि छोटा सा गिफ्ट भी स्पेशल हो सकता है अगर वो लिमिटेड एडिशन वाला हो और पवित्र प्यार के साथ दिया जाए। आलिया ने उड़ता पंजाब, हाईवे जैसी फिल्मों में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। वो कोर्नेटो की ब्रांड एंबेसडर है। हाल ही में कंपनी ने आईसक्रीम का रेड वेल्वेट लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। महिलाओं को वैलेंनटाइन गिफ्ट के बारे में उन्होंने कुछ सुझाव दिए हैं।

स्नीकर्स- हर लड़के के मन के छोटे से कोने में लेटेस्ट स्नीकर्स के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर जरूर होता है। लिमिटेड एडिशन का एक स्नीकर देना उनके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है।

स्विस आर्मी नाइफ- यह आउटडोर जाने वाले लोगों के लिए अच्छा है। जो आदमी एडवेंचर पर जाते हैं उनके लिए यह उपयोगी होगा। यह थोड़ा मंहगा है लेकिन वो इसे अपनी हर ट्रिप पर साथ लेकर जाएंगे।

घड़ी- यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो ओल्ड स्कूल रोमांस मे विश्वास रखते हैं। यह गिफ्ट उनके साथ हमेशा रहेगा।

किताब- एक साइन की हुई कॉपी या उनकी पसंदीदा किताब के लिमिटेड एडिशन को गिफ्ट कर सकती हैं।

बता दे ंकि 1990 में आई फिल्म थानेदार का गाना तम्मा तम्मा बे​हद हिट गाना साबित हुआ था। फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में इस गाने पर आलिया भट्ट और वरण धवन डांस करते हुए नजर आएंगे। यह गाना शनिवार को रिलीज होने वाला है। इस गाने को लेकर दोनों काफी खुश भी है और एक्साइटेंड भी हैं। वहीं इस गाने को लेकर माधुरी दीक्षित ने भी आलिया और वरूण विश किया है। आलिया भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में डासिंग दीवा माधुरी दीक्षित दोनों को स्टेप सिखा रही हैं।

आलिया और वरूण माधुरी के साथ कदम से कदम मिलाकर इस क्लासिक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काफी क्लासिक गानों को रिमेक देखने को मिलेगा। इतना ही फिल्म का टाइटल ट्रैक भी चलते मुसाफिर का रिप्राइज़ वर्जन है।

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक कीजिए