सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड ‘डीपफेक’ तेजी से चल रहा है। आए दिन किसी ना किसी एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो सामने आ ही जाता है। रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ और काजोल जैसी एक्ट्रेस पहले ही इसका शिकार हो चुकी हैं। इसी फेहरिस्त में अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी शामिल हो गया है। इसमें उन्हें काफी वल्गर दिखाया गया है। एक लड़की के वीडियो पर आलिया का चेहरा एडिट किया गया है।

आलिया भट्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये काफी बोल्ड है। एक्ट्रेस का चेहरा एडिट करके उन्हें काफी वल्गर दिखाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि वो शॉर्ट्स में हैं। हालांकि, वीडियो देखकर इस बात का अंदाजा साफ तौर से लगा सकते हैं कि ये एडिटेड है और ये आलिया नहीं हैं।

रश्मिका समेत ये सेलेब्स भी हो चुके डीपफेक का शिकार

आपको बता दें कि आलिया के अलावा रश्मिका मंदाना समेत कई सेलेब्स डीपफेक का शिकार हो चुके हैं। नेशनल क्रश का एक वीडियो वायरल हुआ था हालांकि, इसके तुरंत बाद ही ये साफ हो गया था ये वायरल वीडियो रश्मिका का नहीं बल्कि जारा पटेल का था। इस पर सेलेब्स ने सख्स कार्रवाई की मांग भी की थी। लेकिन, फिर भी इसका सिलसिला नहीं थमा और कजोल, कटरीना कैफ, सारा तेंदुलकर जैसे सेलेब्स इसका शिकार हुए। इतना ही नहीं, टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और अनुष्का सेन भी डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था। इसके जरिए वो दूसरी बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थी। इसमें उनकी एक्टिंग की सभी ने जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा हाल ही में आलिया को करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में देखा गया था। वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आने वाली हैं।