बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली ब्वॉय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही थी। वहीं शूटिंग शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं और फिल्म के सेट से दोनों का लुक लीक हो गया है। शूटिंग के दौरान लीक हुईं दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसके बाद से इस फिल्म की फोटो खबरों में छाई हुई हैं। इन फोटो में रणवीर और आलिया बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं।
आलिया और रणवीर फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से हैं जो फिल्म में अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसा ही कुछ दोनों जोया अख्तर की फिल्म के लिए भी करते दिख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 14 जनवरी को हो गई थी। शूटिंग शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और फिल्म के सेट से दोनों का लुक सामने आ गया है। लीक हुई दोनों की तस्वीरों को देखें तो इसमें आलिया और रणवीर बेहद अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में आलिया एक मुस्लिम लड़की के लुक में दिख रही हैं। उन्होंने नीली कुर्ती और लाल पजामी पहनी है, जबकि सिर पर मुस्लिम महिलाओं की तरह हिजाब भी पहन रखा है।
वहीं रणवीर शर्ट और जीन्स पहनी है उन्होंने शर्ट के ऊपर एक ग्रे कलर की जैकेट भी पहनी है। उनकी पीठ पर एक बैग भी नजर आ रहा है। रणवीर के लुक को देखें तो उनकी शुरुआती फिल्में बैंड बाजा बारात, लुटेरा, लेडीज वर्सेज रिकी बहल की याद आती है। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के स्लम एरिया में की जा रही है। दर्शक रणवीर और आलिया को एक साथ ऐड फिल्म में देख चुके हैं। बता दें रणवीर सिंह बहुत जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं आलिया बहुत जल्द फिल्म ‘राजी’ में नजर आएंगी। वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी दिखाई देंगी। यह फिल्म साल 2019 में 15 अगस्त को रिलीज होगी।